गुरुवार, 25 जून 2009

नौकरी के लिए खेलों का प्रशिक्षण देंगे

राजधानी की सबसे पुरानी फुटबॉल संस्था शेरा क्रीड़ा समिति ने अब तय किया है कि प्रदेश के किसी भी खेल के खिलाडिय़ों को नौकरी में भर्ती के लिए होने वाले खेलों के लिए फिटनेस का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए संस्था के मुश्ताक अली प्रधान ने बताया कि इस समय पुलिस विभाग में भर्ती होनी है। पुलिस में भर्ती के लिए प्रतियोगियों को खेलों की कई विधाओं से गुजरा पड़ता है। ऐसे में जिनको इसके बारे में जानकारी नहीं रहती है वे प्रतियोगी फेल हो जाते हैं। ऐसे में संस्था ने फैसला किया है कि पुलिस भर्ती के लिए प्रतियोगियों को खेलों की जानकारी देने के साथ उनको फिटनेस की भी जानकारी देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण खासकर खिलाडिय़ों के लिए लगाया जा रहा है। किसी भी खेल से जुड़े खिलाड़ी यह प्रशिक्षण लेने के लिए सप्रे स्कूल के शेरा क्लब के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षण सप्रे स्कूल के मैदान में दिया जाएगा। खिलाडिय़ों के अलावा दूसरे प्रतियोगी भी प्रशिक्षण ले सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में