शनिवार, 20 जून 2009

नए खिलाड़ी बनेंगे चैंपियन


राज्य कैरम में इस बार नए खिलाडिय़ों का चैंपियन बनना तय है। मौजूदा चैंपियनों के मैदान में न होने से खिलाडिय़ों में उत्साह कि इस बार वे भी चैंपियन बन सकते हैं। राज्य कैरम में चैंपियन बनने के लिए पुरुष वर्ग में ७८ और महिला वर्ग में ५२ खिलाड़ी मैदान में हैं।
प्रदेश कैरम संघ द्वारा आयोजित राज्य कैरम चैंपियनशिप का प्रारंभ यहां आज गास मेमोरियल में हुआ। इस चैंपियनशिप में १२ जिलों के खिलाड़ी खेल रहे हैं। महिला वर्ग में जहां ५२ खिलाड़ी हैं, वहीं पुरुष वर्ग में ७८ खिलाड़ी खेल रहे हैं। इस बार महिला वर्ग की चैंपियन सबा जरीवाला के साथ उपविजेता एस। जाली और पुरुष वर्ग के विजेता सम्राट सोनी किसी कारणवश नहीं खेल रहे हैं। सबा जरीवाला ने तो जिले की चैंपियनशिप खेली थी और विजेता भी बनी थी। पर राज्य चैंपियनशिप में वह नहीं खेल पा रही हैं। ऐसे में नए खिलाडिय़ों में इस बात का उत्साह है कि उनको चैंपियन बनने का मौका मिल सकता है।


शुक्रवार को हुए महिला वर्ग के मुकाबलों में कोरबा की शकुंतला कारक ने महासमुन्द की राशि कोचर को २०-०, २३-०, कांकेर की माधुरी रात्रे ने रायपुर की अंकिता शर्मा को २१-३, २३-३, जगदलपुर की सुषमा ठाकुर ने बिलासपुर की अपूर्वा जैन को १७-०, २२-६, रायगढ़ की रजनी शर्मा ने दुर्ग की आयूषी चौहान को २२-६, १८-०, कोरबा की अंजना समङादार ने रायपुर की रिया कौशल को २३-०, २३-०, रायपुर की साक्षी भार्गव ने महासमुन्द की स्वाति सचदेव को २२-०, २१-० से, कांकेर की दीपाली राव ने बिलासपुर की रश्मि मुरमु को २१-११, ७-८, १३-० से मात दी।


पुरुष वर्ग में रायपुर के राहुल तेहान ने जगदलपुर के मंयक केदार को २३-०, २२-०, रायगढ़ के सौरभ शर्मा ने कवर्धा के अंति चौरसिया को २०-०, २३-०, रायगढ़ के रवि काम्बले ने जांजगीर के दुर्गेश शर्मा को २०-२१, २१-३, २३-०, रायपुर के मो। जासिफ ने महासमुन्द के संजय टंडन को २३-०, २२-०, रायपुर के एकांत शर्मा ने दुर्ग के राजकुमार जैन को २२-०, २३-३, रायपुर के धीरू जगत ने महासमुन्द के दुर्गा प्रसाद देवांगन को १९-२, १८-२, राजनांदगांव के जयंत साहू ने जांजगीर के संजय जैन को २०-७, २०-७ एवं रायपुर के भागवत ने कांकेर के शिवम रिजवानी को २३-०, १५-० से मात दी। मैच के मुख्य निर्णायक आलोक गुहा हैं।


इससे पहले दोपहर को चैंपियनशिप का उद्घाटन महापौर सुनील सोनी ने किया। इस असवर पर उन्होंने कैरम संघ की मांग पर संघ को स्पोट्र्स काम्पलेक्स में कार्यालय के साथ खिलाडिय़ों के अभ्यास के लिए एक बड़ा कमरा देने का आश्वासन दिया। संतकुमार पासवान ने खिलाडिय़ों से राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रौशन करने की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में