बुधवार, 18 नवंबर 2009

कुश्ती में महंत कॉलेज के पहलवानों का दबदबा रहा

अंतर कॉलेज कुश्ती में मेजबान महंत कॉलेज के महिला और पुरुष पहलवानों का दबदबा रहा। महंत कॉलेज के हाथ तीन खिताब लगे इसमें एक महिला वर्ग और दो पुरुष वर्ग के हैं। इसी के साथ सबसे ज्यादा पदक भी महंत कॉलेज के हाथ लगे।

महंत कॉलेज में मंगलवार को खेली गई अंतर कॉलेज कुश्ती में महिला वर्ग के ४८ किलो वजन वर्ग में अंतरा सारथी से स्वर्ण के साथ खिताब जीता। महिला वर्ग के अन्य मुकाबलों में ४८ किलो से ज्यादा के समहू में दुर्गा कॉलेज की लीना यादव और ५५ किलो समहू में लक्ष्मी रानी साहू ने खिताब जीता। ५५ किलो से ज्यादा वर्ग में डागा कॉलेज की जसविंदर कौर विजेता बनीं। डागा कॉलेज की प्रगति ठाकुर ने ६५ किलो वर्ग में स्वर्ण जीता। ६० किलो से ज्यादा के वर्ग में डिग्री कॉलेज की प्रियंका महतो ने स्वर्ण जीता।

पुरुष वर्ग के मुकाबलों में ५० किलो वर्ग में महंत कॉलेज के हुककुमराज देवांगन को स्वर्ण, दुर्गा कॉलेज के कुलेश्वर दास को रजत, ५५ किलो ग्राम वर्ग में पीजी कॉलेज बालोद के जानेश्वर यादव को स्वर्ण, आरसीएस दुर्ग के राजकिरण ठाकुर को रजत और गरियाबंद कॉलेज के हीमांचल ध्रुव को कांस्य पदक, ६० किलो वर्ग में महंत कॉलेज के चिरंजीव साहू ने स्वर्ण जीता। ६६ किलो वजन समूह में युटीडी के जयंत देवांगन को स्वर्ण और महंत कॉलेज के रवि पेंडुलकर को रजत पदक, ७२ किलो वजन समहू में पीजी कॉलेज धमतरी के हरीश कुमार को स्वर्ण, गजानंद कॉलेज भाटापारा के अभय केशरवानी को रजत और महंत कॉलेज के लव यदु को कांस्य पदक मिला। ७८ किलो वर्ग में गजानंद कॉलेज भाटापारा के विवेकराज ठाकुर ने स्वर्ण और ७८ किलो से ज्यादा वर्ग में विप्र कॉलेज के शासवत शुक्ला ने स्वर्ण पदक जीता। विजेता खिलाड़ी उत्तर पूर्वी अंतर विवि स्पर्धा में खेलने जाएंगे।

मेजबान कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी विजय शर्मा ने बताया कि स्पर्धा का उद्घाटन सुबह को शिक्षा प्रचार समिति के अजय तिवारी ने किया। इस अवसर पर रविवि शारीरिक शिक्षा विभाग के संचालक प्रकाश सिंह ठाकुर के साथ क्रीड़ा अधिकारी बीएस चंदेल, अनिल दीवान, रविन्द्र मिश्रा, प्रेमशंकर, प्यारेलाल साहू, गिरीश शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विभाष कुमार ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में