रविवार, 1 नवंबर 2009

रूस्तम को गुंडाधूर पुरस्कार

कामनवेलथ खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलक रूस्तम सारंग को उनके इस साल के लिए राज्य के गुंडाधूर पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनको यह पुरस्कार १ नवंबर को राज्योत्सव के उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन द्वारा दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार राज्योत्सव में जो पुरस्कार देती है उनमें एक पुरस्कार खेलों के लिए दिया जाता है। इस गुंडाधूर पुरस्कार के लिए इस बार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रूस्तम सारंग का चयन किया गया है। उनको यह पुरस्कार उनके २००८-०९ में राष्ट्रीय स्तर पर किए गए प्रदर्शन के आधार पर दिया जा रहा है। उन्होंने पिछले साल जहां भुवनेश्वर में राष्ट्रीय भारोत्तोलन में रजत और कांस्य पदक जीता था, वहीं इस साल जनवरी में पूणे में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण के साथ रजत पदक जीता था। रूस्तम को इसके पहले २००४-०५ के प्रदर्शन के आधार पर जूनियर वर्ग का राज्य खेल पुरस्कार शहीद कौशल यादव २००६ में मिला था। इसके अगले साल ही उनको २००७ में सीनियर खिलाडिय़ों का पुरस्कार राजीव पांडे मिला। और अब उनको राज्य का तीसरा खेल पुरस्कार गुंडाधूर मिल रहा है। इस पुरस्कार के साथ उनको एक लाख की नकद राशि मिलेगी।

पुरस्कार के लिए चुने जाने पर रूस्तम से पूछने पर उन्होंने कहा कि उनकी नजरें इस पुरस्कार पर तो पिछले साल से ही थीं, अगर पिछले साल राज्योत्सव में यह पुरस्कार दिया तो पिछले साल ही पुरस्कार मिल गया होता। उन्होंने कहा कि अब वे आगे २०१० की कामनवेल्थ चैंपियनशिप में पदक जीतने के साथ जहां ओलंपिक की तैयारी करेंगे, वहीं देश के सर्वोच्च पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार के लिए भी प्रयास करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में