बुधवार, 25 नवंबर 2009

छत्तीसगढ़ को सात पदक

छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय ग्रामीण खेलों में कमाल करते हुए सात पदक जीते। ये पदक भारोत्तोलन और कुश्ती में मिले। भारोत्तोलन में ५ और कुश्ती में दो पदक मिले।
चेन्नई में चल रही आज समाप्त हुई इस स्पर्धा के बारे में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ भारोत्तोलन टीम के कोच गजेन्द्र पांडे के साथ कुश्ती के कोच मुकेश यादव ने बताया कि यहां पर पांच खेलों की राष्ट्रीय स्पर्धा में से तीन खेलों एथलेटिक्स, भारोत्तोलन और कुश्ती में खेलने के लिए छत्तीसगढ़ की टीमें आई हैं। भारोत्तोलन में पहले दिन छत्तीसगढ़ के हाथ चार पदक लगे। इसके बाद दूसरे दिन महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी कोमल साहू ने ४४ किलो ग्राम वजन वर्ग में कांस्य पदक जीता।

कुश्ती में छत्तीसगढ़ को पहला पदक कांस्य पदक के रूप में गौरी साहू ने ४३ किलो ग्राम वजन समूह में दिलाया। दूसरा पदक सती बाघमार ने ५६ किलो ग्राम में दिलाया। यह भी कांस्य पदक है।
श्री पांडे ने बताया कि भारोत्तोलन में तीन खिलाड़ी पदक के करीब पहुंचकर चूक गए। इन खिलाडिय़ों को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। ललित साहू ८५ किलो ग्राम, अजय लोहारा ९४ किलो ग्राम और रौनक ताम्रकार ९४ किलो ग्राम से ज्यादा वर्ग में चौथे स्थान पर रहे। पहले दिन ५६ किलो वर्ग में मधुसुदन ने स्वर्ण पदक जीता था।

५० किलो ग्राम वजन समूह में छत्तीसगढ़ के हाथ दो पदक लगे थे। चितेश्वर ने जहां रजत पदक उड़ाया, वहीं ओमप्रकाश साहू को कांस्य पदक मिला था। छत्तीसगढ़ को चौथा पदक दिलाने का काम महिवा वर्ग में सरला ने किया। उन्होंने कांस्य पदक जीता।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में