सोमवार, 16 नवंबर 2009

वीणा सिंह को अध्यक्ष बनाने एका


छत्तीसगढ़ वालीबॉल संघ की सामान्य सभा में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ। रमन सिंह की पत्नी श्रीमती वीणा सिंह को संघ का अध्यक्ष बनाने पर सहमति बनी, लेकिन फिलहाल श्रीमती सिंह ने मुख्य संरक्षक का ही पद लिया है, अध्यक्ष के पद के लिए उन्होंने एक सप्ताह का समय सोचने के लिए लिया है जिसकी वजह से अध्यक्ष का पद अभी खाली रखा गया है। संघ के सभी जिलों के पदाधिकारी एक मत से यह चाहते हैं कि श्रीमती सिंह ही अध्यक्ष बनें। उनको इसके लिए मनाने का प्रयास सभी कर रहे हैं। अगर किसी कारणवश वह अध्यक्ष बनने तैयार नहीं होती हैं तो उनकी सहमति से ही किसी को अध्यक्ष बनाया जाएगा।


प्रदेश वालीबॉल संघ की सामान्य सभा पूर्व में होटल गणपति में रखी गई थी। संघ ने पहले से ही इसके अध्यक्ष के रूप में श्रीमती वीणा सिंह का नाम तय कर रखा था। ऐसे में इस बैठक का आयोजन अचानक मुख्यमंत्री निवास में रविवार को १२ बजे किया गया। बैठक में सभी १७ जिलों से आए अध्यक्ष और सचिवों का एक मत से मानना था कि श्रीमती सिंह को अध्यक्ष बनाया जाए। उन्होंने सभी के आग्रह के कारण अध्यक्ष बनने के लिए विचार करने एक सप्ताह का समय मांगा है। उनकी इस बात पर फिलहाल अध्यक्ष का पद खाली छोड़कर बाकी सभी पदों पर पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से कर दिया गया है। वीणा सिंह को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। मो. अकरम खान को फिर से लगातार तीसरी बार महासचिव बनाया गया है। उक्त बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निदेशक श्री जी पी सिंह तथा छत्तीसगढ ओलंपिक संघ के सचिव बशीर अहमद खान पर्यवेक्षक के रूप में तथा मुख्यमंत्री के ओएसडी विक्रम सिंह सिसोदिया विशेष रूप से उपस्थित थे।

वीणा सिंह को ओलंपिक संघ का भी अध्यक्ष बनाने की तैयारी


श्रीमती वीणा सिंह को वालीबॉल संघ का अध्यक्ष बनाए जाने के पीछे प्रदेश की खेल बिरादरी की मंशा उनको प्रदेश ओलंपिक संघ का भी अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी है। प्रदेश की खेल बिरादरी चाहती है कि उनको ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनाने के बाद उनकी अगुवाई में ही छत्तीसगढ़ में २०१३ के राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाए। यहां यह बताना लीजिमी होगा कि छत्तीसगढ़ ने २०१३ के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का दावा कर दिया है और इसके लिए ५० लाख की डीडी भी भारतीय ओलंपिक संघ में जमा कर दी गई है। छत्तीसगढ़ को २०१३ के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का मिलना तय माना जा रहा है। इसकी मेजबानी के लिए भारतीय ओलंपिक संघ के आजीवन अध्यक्ष विद्याचरण शुक्ल की भी मदद ली जा रही है। उनकी मदद के बाद मेजबानी का मिलना तय है। ऐसे में अब प्रदेश की खेल बिरादरी की नजरें श्रीमती सिंह के फैसले पर रहेंगी कि वह वालीबॉल संघ के अध्यक्ष का पद कबूल करती हैं या नहीं।

पदाधिकारी- कार्यकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष - डॉ ए के श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष - एन एन नेमा, सत्येन्द्र पंाडे, नईमुददीन हनफ ी, सतीष त्रिपाठी, गुरमीत सिंह, जयराम सिंह, एवं एस एन दासगुप्ता, सचिव मोहम्मद अक्रम खान, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ चन्द्राकर, एसोसिएट सचिव (इवेन्ट) विनोद नायर, एसोसिएट सचिव (टीम्स) एस एल यादव, सहसचिव - विजय चंद्रवंशी, आबिद बेग, फ्रेक्लीन, थामस फि लिप, तथा उमेश पटेल, महिला प्रतिनिधि - श्रीमती पुनिता नेहरू, सुश्री रेखा पदम, श्रीमती ममता गुप्ता, कार्यालय सचिव विमल नायर, रेफ री बोर्ड (चेयरमेन) राजेश्वर सिंह, संयोजक - निर्मल सिंह, सदस्य - आर बी कोरी, श्रीमती सरोज दुबे, संतोष कुमार सिंह एवं गौस बेग। सलेक्शन कमेटी (चेयरमेन) आशीश अरोरा, संयोजक - हेमप्रकाश नायक, सदस्य- राजेन्द्र राय, सुश्री रेखा पदम, श्री शैलेश तिवारी, एवं श्री संजय सिंह, कोचिंग कमेटी (चेयरमेन), एस पी सिंह, संयोजक - डी डी चौधरी, सदस्य - हरगुलशन सिंह, बाबू सूरी, सुश्री स्मृति साव एवं श्रीमती कल्पना स्वामी, एज स्क्रीनिंग कमेटी (चेयरमेन) राजेश पारख, संयोजक आर के शर्मा, सदस्य पुरूषोत्तम शर्मा, सुशांत डे, सुभाष तिवारी, उचित निराला। टेक्नीकल कमेटी (चेयनमेन) टी डी अंदानी, संयोजक- रमेश बहादुर सदस्य - रवेल सिंह, सज्जन सिंह, खुशाल सिंह एवं ओ पी सिंह।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में