मंगलवार, 3 नवंबर 2009

ओलंपिक राउंड में होगा चैंपियन का फैसला


राष्ट्रीय तीरंदाजी के पहले दिन इंडियन राउंड के मुकाबले हुए। इन मुकाबलों में देश भर के १७१ प्रतियोगी मैदान में हैं। इसी के साथ २२ टीमों के बीच देश की चैंपियन टीम बनने की होड़ है। इस वर्ग में चैंपियनशिप का फैसला ३ नवंबर को होने वाले ओलंपिक राउंड के बाद होगा। स्पर्धा का राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने तीर चलाकर उद्घाटन किया।


स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स के मैदान में एक लाइन से देश भर के तीरंदाज खड़े हैं और लक्ष्य पर निशाने लगाने का काम कर रहे हैं। एक राउंड में तीन तीर चलाने के बाद ये तीरंदाज टारगेट में जाते हैं और अंक लिखने का काम करते हैं। कुल १२ राउंड में सभी को तीन-तीन तीर चलाने हैं। सभी खिलाडिय़ों को एक वर्ग में ३६ तीर चलाने का मौैका मिल रहा है और हर तीर १० अंक के निशाने पर लग सकता है। कुल ३६० अंकों में से जिनके अंक ज्यादा होंगे, उनको अंत में ओलंपिक राऊंड में खेलने का मौका मिलेगा। इस राऊंड के लिए १६ तीरंदाजों का चयन किया जाएगा। इन्हीं में से फिर पदक विजेताओं का फैसला होगा। पहले दिन ३० मीटर के साथ ४० मीटर के मुकाबले हुए हैं। इन मुकाबलों में बालिका वर्ग में ७६ खिलाड़ी और बालक वर्ग में ९५ खिलाड़ी पदकों की दौड़ में शामिल हैं। टीम मुकाबलों में २२ राज्यों की टीम मैदान में हैं।


तीरंदाजी अकादमी जल्द प्रारंभ हो: राज्यपाल

सुबह के सत्र में स्पर्धा का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने कहा कि प्रदेश में तीरंदाजी अकादमी की जल्द प्रारंभ करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अकादमी के लिए हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश भर के तीरंदाज यहां आए हैं, राजधानी के इस छोटे से मैदान में देश की अखंडता की ङालक नजर आ रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल ने तीर चलाकर किया। इस अवसर पर देश भर से आई टीमोंं ने मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के साथ भारतीय तीरंदाजी संघ के महासचिव परेशनाथ मुखर्जी भी उपस्थित थे। श्री मुखर्जी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ विश्व तीरंदाजी में इतिहस बना देगा।


स्पर्धा में दूसरे दिन इंडियन राऊंड के साथ रीकब राऊंड के विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण शाम को ४ बजे होगा। इसके मुख्यअतिथि विधानसभा के अध्यक्ष धर्म कौशिक होंगे। विशेष अतिथि कृषि मंत्री चन्द्रशेखर साहू, वन मंत्री विक्रम उसेंडी और विधायक नंदकुमार साहू होंगे।

1 टिप्पणी:

शरद कोकास ने कहा…

बढ़िया चल रहा है भाई राजकुमार यह कवरेज।

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में