रविवार, 15 नवंबर 2009

उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को सीएम देंगे प्रमाणपत्र

प्रदेश के ७० उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह १६ नवंबर को प्रमाणपत्र देंगे। इसी के साथ इन सभी खिलाडिय़ों के लिए प्रदेश में नौकरी के दरवाजे खुल जाएंगे। इस समारोह में प्रदेश के खेल विभाग ने राज्य के सभी पुरस्कार प्राप्त खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों के साथ खेल संघों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया है।

प्रदेश के खिलाडिय़ों को करीब दो साल के लंबे इंतजार के बाद दो माह पूर्व उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया था। पहले चरण में शासन ने ७० खिलाडिय़ों की सूची जारी की। इन खिलाडिय़ों को तभी से उत्कृष्ट खिलाड़ी के प्रमाणपत्र मिलने का इंतजार था ताकि उनको नौकरी मिले सके। अब जाकर खेल विभाग ने उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को प्रमाणपत्र दिलाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए खेल संचालक जीपी सिंह ने बताया कि १६ नवंबर को होटल बेबीलोन में ११ बजे आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह होंगे। उनके हाथों ही खिलाडिय़ों को प्रमाणपत्र दिलवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में गृहमंत्री ननकी राम कंवर, खेल मंत्री लता उसेंडी भी रहेंगी।
श्री सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में जिन ७० खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किए गया है, उनके साथ ही अब तक राज्य के खेल पुरस्कारों शहीद कौशल यादव, शहीद राजीव पांडे, हनुमान सिंह, शहीद पंकज विक्रम, खेल विभूति से जिनका सम्मान हुआ है उनको भी आमंत्रित किया गया है। समारोह में सभी मान्यता प्राप्त खेल संघों के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि खिलाडिय़ों को प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही उनको नौकरी मिलने की राह आसन होगी। इस प्रमाणपत्र के बाद राज्य सरकार के कुछ विभागों में खिलाडिय़ों को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में