बुधवार, 25 नवंबर 2009

विवेकानंद-गुरुकुल को खिताब

अंतर कॉलेज बैडमिंटन में विवेकानंद कॉलेज ने पुरुष वर्ग का और गुरुकुल कॉलेज ने महिला वर्ग का खिताब जीता। स्पर्धा के बाद रायपुर सेक्टर की टीम घोषित कर दी गई है। यह टीम साइंस कॉलेज में ८ दिसंबर से होने वाली राज्य स्पर्धा में भाग लेगी।
डिग्री गल्र्स कॉलेज में सुबह को पहला फाइलल पुरुष वर्ग में विवेकानंद का मैट्स कॉलेज से हुआ। इसमें हुए कड़े मुकाबले में विवेकानंद ने ३-१ से बाजी मारते हुए खिताब जीत लिया। पहले एकल में मयंक लोढ़ा ने मुकेश मुटरेजा को परास्त २१-१९, २१-१० से परास्त कर मैट्स को १-० की बढ़त दिला दी। दूसरे एकल में आशीष चन्द्रवंशी ने नीरज मोटवानी को २१-६, २१-७ से परास्त कर अपने कॉलेज को बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद युगल में विवेकानंद की जोड़ी मुकेश और आशीष ने मयंक और रोहित की जोड़ी को २१-१०, २१-१० से परास्त कर अपने कॉलेज को २-१ से बढ़त दिला दी। उल्ट एकल में विवेकानंद के अरविंद ने मैट्स के रोहित छबलानी को मात देकर अपने कॉलेज को खिताब दिाल दिया।

महिला वर्ग के फाइनल में गुरुकुल ने देवेन्द्र नगर को २-१ से हराया। यहां पर पहले एकल में गुरुकुल की राष्ट्रीय खिलाड़ी राखी अलोनी ने शिल्पा को २१-४, २१-२ से मात दी। दूसरे एकल में देवेन्द्र नगर की डी। सपना ने रोमा साहू को २१-२, २१-४ से मात देकर अपने कॉलेज को बराबरी दिला दी। युगल में राखी और मेघा की जोड़ी ने सपना और शिल्पा को २१-३, २१-४ से परास्त कर खिताब अपने कॉलेज के नाम कर लिया।

फाइनल मैचों के बाद हुए ट्रायल में रायपुर सेक्टर की टीम चुनी गई। चुनी गई टीम इस प्रकार है- पुरुष वर्ग में मयंक लोढ़ा, मुकेश मुटरेजा, वसीम कुरैशी, आशी। चन्द्रवंशी एवं चिंतामणी। अतिरिक्त खिलाड़ी दीपक साहू। महिला टीम-राखी अलोनी, चंचल वर्मा, सिमरन कौर, संध्या मनोहन, संध्या मनमोहन। अतिरिक्त खिलाड़ी रूबी सिंह। यह टीम ८ दिसंबर से साइंस कॉलेज में होने वाली राज्य स्पर्धा में भाग लेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में