शुक्रवार, 15 जनवरी 2010

राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए मिला दो करोड़ का बजट

राष्ट्रीय खेल २०१३-१४ के लिए प्रदेश सरकार ने दो करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दे दी है। मेजबानी लेने के लिए सरकार पहले ही भारतीय ओलंपिक संघ को ५० लाख की राशि दे चुकी है। मेजबानी मिलने के कारण अब दो करोड़ और देने हैं। यह राशि जल्द ही दिल्ली भेजी जाएगी।
प्रदेश के खेल विभाग ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के साथ मिलकर राष्ट्रीय खेल २०१३-१४ की मेजबानी ली है। इस मेजबानी के लिए प्रदेश के खेल विभाग के युद्ध स्तर पर तैयारी करके यह मेजबानी हासिल कर ली है मेजबानी लेने के लिए सुरक्षा धन के रूप में जो ५० लाख की राशि भारतीय ओलंपिक संघ को देनी थी, वह राशि काफी पहले दी जा चुकी है। यह राशि देने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ की बैठक में छत्तीसगढ़ को ३७वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी दे दी गई है।

मेजबानी मिलने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ के नियमानुसार अब छत्तीसगढ़ सरकार को दो करोड़ की राशि और देनी है। इस राशि के लिए विधानसभा में अनुपूरक बजट में दो करोड़ की राशि मंजूर कर ली गई है।

इस बारे में खेल संचालक जीपी सिंह ने बताया कि अब यह राशि जैसे ही खेल विभाग को मिलेगी यह राशि भारतीय ओलंपिक संघ को दे दी जाएघी। उन्होंने पूछने पर कहा कि यह राशि कब तक मिलेगी कहा नहीं जा सकता है, लेकिन विभाग को राशि मिलते ही राशि का चेक लेकर भारतीय ओलंपिक संघ को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब राष्ट्रीय खेलों की तैयारी भी जल्द प्रारंभ कर दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में