सोमवार, 17 अगस्त 2009

पहली बार जिला कराते मैट पर

राजधानी रायपुर में पहली बार जिला कराते स्पर्धा का आयोजन मैट पर किया गया। इस स्पर्धा में १२५ खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में किस्मत आजाम रहे हैं।

छत्तीसगढ़ बनने के बाद प्रदेश संघ को स्पर्धाओं के आयोजन के लिए खेल विभाग ने मैट दिए हैं। इन मैट के मिलने के बाद एक बार राज्य स्पर्धा का आयोजन हो चुका है लेकिन जिला स्पर्धा पहली बार मैट पर हो रही है। स्पर्धा का प्रारंभ सुबह को साहू भवन में प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष मोतीलाल साहू ने किया। अध्यक्षता प्रदेश कराते संघ के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में विशेष रूप से अजय साहू, राजेन्द्र साहू, भागवत साहू और सेंसई ओपी शर्मा उपस्थित थे। अजय साहू ने बताया कि स्पर्धा में जिले के १२५ खिलाड़ी मैदान में हैं जो अंडर १० साल से कम से लेकर अंडर १८ साल तक के काता और कुमिते में भाग ले रहे हैं। मुकाबलों के नतीजे सोमवार को घोषित किए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में