मंगलवार, 25 अगस्त 2009

उत्कृष्ट खिलाडिय़ों की सूची जारी करने मुख्यमंत्री से मिलेगा ओलंपिक संघ

प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों की सूची जारी करवाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मिलने का फैसला प्रदेश ओलंपिक संघ ने किया है। पिछले दो साल से यह सूची लटकी हुई है जिसके कारण खिलाडिय़ों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।

प्रदेश के खेल संघों और खिलाडिय़ों की लगातार मांग के बाद भी प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों की सूची जारी नहीं हो पा रही है। पूर्व में यह सूची विधानसभा चुनाव के कारण और बाद में लोकसभा चुनाव के कारण जारी नहीं हो सकी। मार्च में जब मुख्यमंत्री निवास में खेल संघों की बैठक हुई थी तब इस सूची को जारी जल्द जारी करने की बात की गई थी, पर लोकसभा चुनाव के कारण लगी आचार संहिता में यह सूची लटक गई। इसके बाद से लगातार खेल संघ मांग कर रहे हैं, पर सूची जारी नहीं हो रही है। खेल विभाग ने अपने हिस्से का काम करने संभावित खिलाडिय़ों को सूची सामान्य प्रशासन विभाग को काफी पहले भेज दी है, पर वहां से सूची जारी ही नहीं हो रही है।

इस सूची की आश में प्रदेश के सभी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी बैठे हैं कि कब सूची जारी हो और कब उनके लिए नौकरी के रास्ते खुले। लेकिन खिलाडिय़ों का इंतजार है कि समाप्त ही नहीं हो रहा है। खिलाड़ी खेल विभाग में भी लगातार इस बात की जानकारी लेने जाते हैं। वहां से उनको जवाब मिलता है हमने तो सूची भेज दी है। अब प्रदेश के ओलंपिक संघ ने इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से बात करने का फैसला किया है। प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव बशीर अहमद खान ने बताया कि संघ के पास भी खिलाड़ी लगातार यह जानकारी लेने आते हैं कि सूची क्यों जारी नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री से दखल देकर सूची को जल्द करने का आग्रह किया जाएगा ताकि खिलाडिय़ों को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि एक ही सूची जारी नहीं हुई है तो फिर आगे खेल विभाग कैसे दूसरे साल की सूची जारी करने के लिए खिलाडिय़ों से आवेदन मांगेगा। श्री खान ने कहा कि एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से समय लेकर मिलने जल्द जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में