शनिवार, 8 अगस्त 2009

पोस्ट का तिहरा शतक पूरा.. अभी जारी है बैटिंग

देखते-देखते खेलगढ़ में पोस्ट का तिहरा शतक हो गया है और इसके बाद भी काफी रन बन गए हैं। हम इसके बारे में लिखना तो नहीं चाह रहे थे, पर लगातार कई मित्र यह बात कह रहे हैं कि लिखने और बताने में क्या बुराई है। वैसे भी आज का जमाना चिख-चिख कर बताने का है। अगर आप किसी को यह नहीं बताएंगे कि आपमें फला गुण है तो सामने वाला आपको मुर्ख ही समझेगा। हमने खेलगढ़ में लिखने की पारी की शुरुआत फरवरी 2009 से की थी। और अब तक छह माह के सफर में 300 से ज्यादा पोस्ट लिख चुके हैं। हम तो लगातार लिख रहे हैं क्योंकि हमारा मकसद छत्तीसगढ़ के साथ अपने देश के खेलों को एक अलग पहचान देने का है। लेकिन अफसोसजनक बात यह है कि खेल को संभवत: पढऩे वाले पाठक कम से कम ब्लाग बिरादारी में काफी कम हैं। अगर ऐसा न होता तो हमने खेलगढ़ के बाद राजतंत्र में लिखना शुरू किया है और अभी उसका दोहरा शतक भी पूरा नहीं हुआ है लेकिन राजतंत्र ज्यादा पढ़ा जाता है। बहरहाल चाहे जो भी हो भले खेलगढ़ को कम लोग पढ़ते हैं, पर हम इसमें कभी लिखना बंद करने वाले नहीं है। कभी तो सफलता मिलेगी और खेलगढ़ भी राजतंत्र की तरह पढ़ा जाएगा।

2 टिप्‍पणियां:

दिनेशराय द्विवेदी ने कहा…

तिहरे शतक की बधाई!

उन्मुक्त ने कहा…

बधाई। लिखते चलिये।

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में