शनिवार, 22 अगस्त 2009

पाइका में खेलों के आयोजन के लिए एक करोड़

प्रदेश में पाइका के तहत खेलों के आयोजन की तैयारी खेल विभाग जोर-शोर से कर रहा है। अगस्त के अंतिम सप्ताह से होने वाले आयोजनों के लिए सभी जिलों को बजट देना प्रारंभ कर दिया गया है। विकासखंड के लिए ५० हजार और जिलों के लिए दो लाख की राशि दी गई है। कुल १८ जिलों को एक करोड़ ९ लाख की राशि भेजी दी गई है। ब्लाक स्तर में पांच और जिला स्तर के साथ राज्य स्तर पर १० खेलों का आयोजन होगा।

यह जानकारी देते हुए खेल संचालक जीपी सिंह ने बताया कि पाइका के पहले चरण के लिए केन्द्र सरकार से बजट मिलने के बाद जिलों को पैसे भेजे दिए गए हैं। हर जिले के ब्लाक के लिए ५० हजार के हिसाब से और जिलों के लिए दो-दो लाख की राशि दी गई है। सबसे ज्यादा राशि सरगुजा को १९ ब्लाकों एवं जिले को मिलाकर ११ लाख लाख पचास हजार और फिर रायपुर जिले को ९ लाख पचास हजार दी गई है। रायपुर जिले में १५ ब्लाक हैं। उन्होंने बताया कि १८ जिलों में दंतेवाड़ा को सात ब्लाकों के साथ पांच लाख पचास हजार, बीजापुर को चार लाख, नारायणपुर को तीन लाख, जगदलपुर को ८ लाख, कबीरधाम को चार लाख, राजनांदगांव को ६ लाख पचास हजार, कांकेर को पांच लाख पचास हजार, कोरबा को चार लाख पचास हजार, बिलासपुर को सात लाख, दुर्ग को ८ लाख, महासमुन्द को चार लाख पचास हजार, धमतरी को चार लाख, जशपुर को ६ लाख, कोरिया को चार लाख पचास हजार,जांजगीर चांपा को ६ लाख पचास हजार, रायगढ़ को ६ लाख पचास की राशि दी गई है।

यह सारा पैसा हर जिले के पुलिस अधीक्षकों को भेजा गया है और उनको आयोजन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। पूछने पर श्री सिंह ने बताया कि विकासखंड स्तर पर पांच खेलों एथलेटिक्स, बालीबॉल, कबड्डी, खो-खो और साइकलिंग का त्चयन किया गया है। जिला स्तर पर इन खेलों के साथ कुश्ती, भारोत्तोलन, फुटबॉल, हॉकी और तीरंदाजी को शामिल किया गया है। यही १० खेल राज्य स्तर पर भी होंगे।

उन्होंने पूछने पर बताया कि वैसे को केन्द्र सरकार ने पाइका के लिए २० खेलों को सूचीबद्ध किया है, पर इनमें से १० खेलों के आयोजन को चुने जाने की छूट राज्यों की दी है। हर राज्य अपने राज्य में खेलों की प्राथमिकता के हिसाब से इनका चयन करेगा। उन्होंने बताया कि आयोजन अगस्त के अंतिम सप्ताह से प्रारंभ हो जाएंगे। इसीलिए अभी से तैयारी की जा रही है और हर जिले के खेल अधिकारी के साथ जिले के खेल प्रभारी पुलिस अधीक्षकों को इसके बारे में लगातार जानकारी भेजी जा रही है। इन आयोजनों के माध्यम से गांवों की प्रतिभाओं को सामने लाना है। उन्होंने बताया कि ब्लाक और जिलों के आयोजन के बाद राज्य स्तर के भी आयोजन किए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में