मंगलवार, 11 अगस्त 2009

छत्तीसगढ़ के सालोमन भारत श्री



राष्ट्रीय शरीर सौष्ठव स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के पी. सालोमन ने पश्चिम भारत श्री के खिताब के साथ स्वर्ण पदक भी जीता। छत्तीसगढ़ के हाथ दो स्वर्ण सहित एक रजत और एक कांस्य पदक लगा।
मुंबई में चल रही ५६वीं एमेच्योर शरीर सौष्ठव के बारे में जानकारी देते हुए संजय शर्मा ने बताया कि इस स्पर्धा में पहले दिन पश्चिम भारत श्री के लिए हुए मुकाबलों में छत्तीसगढ़ के पी. सालोमन ने अपने सुपर टॉल ग्रुप में स्वर्ण पदक जीतने के साथ प. भारत श्री का खिताब भी जीत लिया। इसी के साथ बेस्ट मसकुलर का खिताब राजकिशोर ने जीता। उसने मिडिल ग्रुप में स्वर्ण पदक भी जीता। शार्ट ग्रुप में छत्तीसगढ़ के सुमित चौधरी से रजत और टॉल ग्रुप में जुबेर खान ने कांस्य पदक जीता।

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में