रविवार, 23 अगस्त 2009

३६गढ़ में ३६ खेल

राष्ट्रीय खेल २०१३-१४ की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिलने पर इसमें ३६ खेलों का समावेश किया जाएगा। खेलों को अंतिम रूप देने के लिए खेल संचालक जीपी सिंह प्रदेश के सभी खेल संघों की बैठक लेंगे। इसी बैठक में खेलों की सूची तय होगी।

प्रदेश का खेल विभाग इस समय राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी लेने की तैयारी में है। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सहमति भी मिल चुकी है।
इस सहमति के बाद खेल विभाग मेजबानी लेने की तैयारी में जुट गया है। मेजबानी के लिए जो ५० लाख की राशि प्रारंभिक तौर पर लगनी है उसका बजट भी सरकार ने पास कर दिया है। मेजबानी लेने के लिए प्रदेश ओलंपिक के प्रस्ताव पर ही सरकार कार्रवाई करती है। इस कार्रवाई को अंतिम रूप देने के लिए खेल विभाग के संचालक जीपी सिंह ने पहले प्रदेश ओलंपिक संघ के साथ बैठक की, इसके बाद अब वे सभी खेल संघों के साथ एक बैठक रविवार को करने वाले हैं। इसी बैठक में मेजबानी मिलने पर कितने खेलों को शामिल किया जाएगा इसका फैसला किया जाएगा।

ओलंपिक संघ की सूची में करीब ४० खेल हैं। इन खेलों में से ३४ खेलों का आयोजन राष्ट्रीय खेलों में होता। वैसे मेजबान को अपनी पसंद के कुछ खेलों को शामिल करने का आधिकार रहता है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में अपनी पसंद के दो खेलों को शामिल करके छत्तीस खेल करने की योजना है।

1 टिप्पणी:

शरद कोकास ने कहा…

राजकुमार भाई यह जो चार खेल बच रहे है वे कौन कौन से हैं ज़रा पता लगा कर तो बताईये >

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में