रविवार, 18 जुलाई 2010

खिलाडिय़ों ने भी लगाए पौधे


हरियर छत्तीसगढ़ -हरियर नया रायपुर के लिए नई राजधानी में पौधे लगाने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग की पहल पर राजधानी के सभी खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ खिलाड़ी बड़ी संख्या में पहुंचे और वहां पर गाजे-बाजे के साथ जोरदार रैली निकालकर आयोजन स्थल पर गए।
नई राजधानी में जैसे ही दो बसों के साथ कई वाहनों में भरकर जैसे ही खिलाड़ी और खेल संघों के पदाधिकारी पहुंचे वहां एक एक अलग ही माहौल नजर आने लगा। यह सब इसलिए हुआ कि खिलाडिय़ों ने वहां पहुंचते हुए गाजे-बाजे साथ एक रैली निकाली और आयोजन स्थल की त्रप रवाना हुए। जैसे ही ढोल बजने प्रारंभ हुए सबकी नजरें उसी तरफ चली गई। अलग-अलग ट्रेक शूट में खिलाड़ी नजर आ रहे ते जिससे सबको मालूम हो गया कि खिलाडिय़ों की टोली आई है।
खिलाडिय़ों ने आयोजन स्थल में एक अलग तरह का ही शमा बांध दिया। कार्यक्रम के अंत में खेल विभाग कके अधिकारियों के साथ सभी खिलाडिय़ों ने अपने खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ पौध लगाए। खेल विभाग, खेल संघों के पदाधिकारियों में और खिलाडिय़ो में प्रमुख से रूप से उपसंचालक ओपी शर्मा, वरिष्ठ खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे, प्रदेश ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गुरूचरण सिंह होरा, नेटबॉल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नेहा बजाज, प्रीति बंछोर, संघ के सचिव संजय शर्मा, कोच सुधीर वर्मा, वालीबॉल संघ के मो. अकरम खान, टेबल टेनिस संघ के अमिताभ शुक्ला, विनय बैसवाड़े, विजय बैसवाड़े, सुरभि सौरभ मोदी, कबड्डी संघ के रामबिसाल साहू, जंप रोप संघ के अखिलेश दुबे, साफ्ट टेनिस संघ के प्रमोद सिंह ठाकुर, कुश्ती संघ के बाबूलाल, कैरम संघ के विजय कुमार. ट्रायथलान संघ के विष्ण्ु श्रीवास्तव, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नीता डुमरे, शेरा क्लब के मुश्ताक अली प्रधान. एनआईएस कोच गजेन्द्र पांडे, निंगराज रेड्डी, छत्तीसगढ़ खेल पत्रकार संघ के राजकुमार ग्वालानी सहित कई खेलों के बालक और बालिका खिलाडिय़ों ने पौधे लगाए। पौधे लगाते समय जब ङामाङाम बारिश होने लगी तो ढोल की धुन पर खिलाडिय़ों के साथ खेल संघों के कई पदाधिकारी भी नाचने लगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में