शनिवार, 3 जुलाई 2010

थांग-ता रायपुर के खिलाड़ी गए छा

पहली राज्य स्तरीय थांग-ता चैंपियनशिप में पहला दिन मेजबान रायपुर के नाम रहा। रायपुर के सब जूनियर, जूनियर और सीनियर खिलाडिय़ों ने जोरदार खेल दिखाते हुए एक दर्जन स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया। स्पर्धा में ६ जिलों के ११० खिलाड़ी मैदान में हैं।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इस नए मार्शल आर्ट वाले खेल की पहली राज्य स्पर्धा का आयोजन छत्तीसगढ़ थांग-ता संघ के साथ मिलकर किया है। स्पर्धा में सब जूनियर के साथ जहां जूनियर वर्ग की स्पर्धा खेल विभाग करवा रहा है, वहीं सीनियरों की स्पर्धा का आयोजन संघ कर रहा है क्योंकि इस स्पर्धा के लिए खेल विभाग में बजट नहीं है। स्पर्धा के पहले दिन हुए मुकाबलों में रायपुर के साथ कांकेर के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। जहां स्वर्ण उड़ाने में रायपुर के खिलाड़ी सफल हुए वहीं ज्यादातर रजत पर कांकेर के खिलाडिय़ों ने हाथ साफ किया।
जूनियर बालिका वर्ग में ४४ किलो ग्राम स्वर्ण ममता दास (रायपुर), रजत वंदना सिंहा (कांकेर)। ४८ किलो- स्वर्ण राखी पर्ते (रायपुर), रजत ओमेश्वरी निषाद (बस्तर), कांस्य चंचल सिंहा (कांकेर)। ५२ किलो- स्वर्ण मनीषा गजभिये (रायपुर), रजत आरती सिंहा (कांकेर)। ५६ किलो स्वर्ण ज्वाला पर्ते (रायपुर), रजत चुनेश्वरी साहू (कांकेर)। ६० किलो स्वर्ण धनेश्वरी पांडे (रायपुर), रजत प्रतिभा तिग्गा (बस्तर)। सब जूनियर बालक २५ किलो स्वर्ण प्रखर शर्मा (रायपुर), रजत डिगेन्द्र साहू (दुर्ग), कांस्य संभल मालू (महासमुन्द)। ३३ किलो स्वर्ण लोमहर्ष जैन (कांकेर), रजत वेदव्यास यादव (कांकेर)। ३७ किलो स्वर्ण तुषार परगनिहा (रायपुर), रजत रोहित पांडे (बस्तर), कांस्य विनीत कौशिक (कांकेर)। बालिका वर्ग २५ किलो स्वर्ण एस. ज्योति (बस्तर), रजत प्रतिभा (रायपुर), कांस्य रविषा देवांगन (दुर्ग), २९ किलो स्वर्ण सौम्या साहू (कांकेर), रजत रीना जंघेल (रायपुर), कांस्य भावना देवांगन (बस्तर) ४१ किलो स्वर्ण जीज्ञाशा (बस्तर), रजत वैश्नवी काले (रायपुर), कांस्य शेफाली मंडावी (कांकेर), ४९ किलो स्वर्ण राधा कुमार , रजत नीलिमी रानी साना (बस्तर)। ३३ किलो स्वर्ण कामिनी साहू (रायपुर), रजत संती सिंहा (कांकेर), ३७ किलो स्वर्ण मेघा यादव, रजत ममता मंडावी (कांकेर), सीनियर महिला ५० किलो स्वर्ण दीपा वर्मा (कांकेर), रजत नीलम शर्मा (रायपुर), कांस्य राखी ताम्रकार (दुर्ग), ६२ किलो स्वर्ण ज्योतेश शर्मा (रायपुर), रजत गायत्री रजत (कांकेर),६६ किलो स्वर्ण गायत्री यादव (रायपुर) और रजत येगिता सिंहा (कांकेर) को मिला। आज के मुकाबलों में विजेता बने खिलाडिय़ों को कल सुबह ११ बजे खेल मंत्री लता उसेंडी ने पुरस्कार देकर सम्मानित करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में