रविवार, 4 जुलाई 2010

जंप रोप में छत्तीसगढ़ का जलवा

२४ घंटे जंप रोप विश्व रिकॉर्ड में छत्तीसगढ़ के भी चार खिलाडिय़ों को आज यहां अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। जब इस खेल का आयोजन ३६सिटी माल में किया गया को सभी की नजरें थम गर्इं खिलाडिय़ों पर।
जंप रोप को पूरे विश्व में पहचान देने के लिए इस तरह का आयोजन भारत के साथ बेल्जियम, आस्ट्रिया, ब्राजील, हांगकांग, सिंगापुर, स्वीडन और यूएसए में किया गया है। इन देशों के खिलाड़ी अपने -अपने देश में ही इस स्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ में जो प्रदर्शन ३६ सिटी माल में शाम को प्रारंभ हुआ उसमें सबसे पहले उप्र और कर्नाटक टीम के खिलाडिय़ों कोमल और सोनी के साथ काव्या और अमृता ने प्रदर्शन किया। हर खिलाड़ी को १०-१० मिनट प्रदर्शन करने का मौका मिल रहा है। इस टीम के बाद छत्तीसगढ़ की टीम ने अपना प्रदर्शन किया। इस टीम में राजदीप सिंह हरगोत्रा, पूजा हरगोत्रा, श्वेता कुर्रे और प्रवीण शर्मा शामिल हैं। इसके बाद उप्र और गुजरात की टीम ने प्रदर्शन किया। आज शाम से प्रारंभ हुआ यह प्रदर्शन अब बिना रूके कल शाम तक लगातार २४ घंटे चलेगा। इस प्रदर्शन को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शकों के साथ कई खेल संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ खेल पत्रकार संघ के साथ प्रदेश जंप रोप संघ ने किया है। स्पर्धा का उद्घाटन खेलमंत्राी लता उसेंडी ने किया। स्पर्धा का वेबकैम से पूरे विश्व में सीधा प्रसारण किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में