गुरुवार, 15 जुलाई 2010

बैटन रिले का समापन सप्रे में

राजधानी रायपुर में होने वाली बैटन रिले के समापन का स्थान बदलकर अब सप्रे स्कूल कर दिया गया है। खेल विभाग ने यह फैसला आउटडोर स्टेडियम के मैदान को देखते हुए लिया है कि वह खराब न हो। इधर आज बैटन रिले के मुख्यालय में हुई बैठक में खेल संघों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई।
रायपुर में १२ अगस्त को होने वाली बैटन रिले के लिए पूर्व में स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स के आउटडोर स्टेडियम को समापन के लिए चुना गया था। इसी के साथ बैटन को सदर बजार से होकर वहां तक पहुंचना था। लेकिन खेलमंत्री लता उसेंडी द्वारा बैटन रिले के मार्ग का निरीक्षण करने के बाद जहां सदर बाजार को मार्ग से अलग कर दिया गया है, वहीं अब सप्रे स्कूल को समापन स्थल बनाया गया है।
इधर आज बैटन रिले के नेताजी स्टेडियम में स्थित मुख्यालय में हुई बैठक में खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ एडीएम डोमन सिंह के साथ वरिष्ठ खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे ने चर्चा करके उनको जानकारी दी कि उनको किस पाइंट पर रहना है। बैठक में करीब तीन दर्जन से ज्यादा खेल संघों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गुरूचरण सिंह होरा ने सुङााव दिया कि रिले में पाइंटों पर राजधानी के खेल क्लबों के साथ सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं को रखा जाए। इस पर श्री डेकाटे ने बताया कि इस संबध में राज्य समिति की बैठक में फैसला किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तो २५ पाइंट तय किए गए हैं लेकिन ३० जुलई को होने वाली रिहर्सल से पहले इतने ही पाइंट और तय कर दिए जाएंगे। बैटन धावकों की संख्या जितनी होगी उतने पाइंट होंगे। रायपुर के लिए ५० धावकों का कोटा मिला है। पाइंट बढऩे के बाद जिस पाइंटों में खेल संघों, पीटीआई के साथ स्कूलों बच्चों को रखना है उनका बटवारा कर दिया जाएगा।
१७ को खेलगांव में वृक्षारोपण
बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह १७ जुलाई को नई राजधानी में वृक्षारोपण का कार्यक्रम कर रहे हैं। ऐसे में जहां पर राष्ट्रीय खेलों के लिए खेल गांव बनाया जाने वाला है, वहां वृक्षारोपण करने का जिम्मा खेल विभाग के माध्यम से खेल संघों को दिया गया है। इस दिन सुबह १० बजे सभी खेल संघों के पदाधिकारियों से वृक्षारोपण करने आने की अपील की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में