शुक्रवार, 2 जुलाई 2010

राजधानी में जुटेंगे जंप रोप के खिलाड़ी

राजधानी रायपुर में देश भर के जंप रोप खिलाड़ी ३ जुलाई को जुटेंगे। इस दिन छत्तीसगढ़ खेल पत्रकार संघ के साथ जंप रोप संघ द्वारा २४ घंटे विश्व रिकॉर्ड की आयोजन ३६ सिटी माल में किया गया है। इस स्पर्धा वेबकैम से पूरे विश्व में सीधा प्रसारण किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जंप रोप संघ के सचिव अखिलेश दुबे ने बताया कि जंप रोप को पूरे विश्व में पहचान देने के लिए इस तरह का आयोजन भारत के साथ बेल्जियम, आस्ट्रिया, ब्राजील, हांगकांग, सिंगापुर, स्वीडन और यूएसए में किया गया है। इन देशों के खिलाड़ी अपने -अपने देश में ही इस स्पर्धा में हिस्सा लेंगे जिसका प्रसारण होगा। छत्तीसगढ़ में जो प्रदर्शन होगा उसमें प्रदेश के राजदीप सिंह हरगोत्रा, पूजा हरगोत्रा, श्वेता कुर्रे शामिल हैं। यह वही खिलाड़ी है जिनका चयन विश्व कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह स्पर्धा अगले माह होनी है। इन खिलाडिय़ों के साथ प्रदेश के एक और खिलाड़ी प्रवीण शर्मा भी प्रदर्शन में शामिल रहेंगे। स्पर्घा में दूसरे राज्ये के भी खिलाड़ी शामिल होने आएंगे। कुल २० खिला़ी प्रदर्शन में शामिल होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में