सोमवार, 12 जुलाई 2010

एनजीओसी में होंगे सभी खेल संघ

छत्तीसगढ़ में होने वाले ३७वें राष्ट्रीय खेलों के लिए राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति बनाने का प्रस्ताव खेल मंत्रालय को भेज दिया गया है। इस समिति में भारतीय ओलंपिक संघ के साथ प्रदेश ओलंपिक संघ के ज्यादा से पदाधिकारियों और हर खेल संघ के पदाधिकारियों को रखा जाएगा। यह राष्ट्रीय ख्रेलों की तैयारी की दिशा में दूसरा बड़ा अहम कदम होगा। इसके पहले राष्ट्रीय खेल सचिवालय का पंजीयन करवा लिया है। इस सचिवालय के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष बनाए गए हैं।
छत्तीसगढ़ को २०१३-१४ के ३७वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है। इसकी तैयारी अभी से खेल विभाग ने प्रारंभ कर दी है। इसके पहले चरण में राष्ट्रीय खेल सचिवालय का पंजीयन करवा लिया गया है। अब खेल विभाग ने एजीओसी यानी नेशनल गेम्स आर्गेनाइजेशन कमेटी के बनाने के लिए खेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है। इसके बारे में खेल संचालक जीपी सिंह ने बताया कि इस समिति को बनाने के लिए असम, हैदराबाद और झारखंड में बनी समितियों की जानकारी बनाकर भेजी गई है। उन्होंने बताया कि इस समिति में भारतीय ओलंपिक संघ के साथ छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ को ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। इस समिति में हर खेल संघ के पदाधिकारियों को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समिति में किनको-किनको रखना है, ओलंपिक संघ के साथ मिलकर तय किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि इस आयोजन समिति में दो सौ भी ज्यादा सदस्य हो सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में