मंगलवार, 20 जुलाई 2010

सतपाल से मिले जंप रोप खिलाड़ी

मेरठ में चल रहे भारतीय जंप रोप टीम के प्रशिक्षण शिविर के खिलाडिय़ों ने पद्मश्री और स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सतपाल सिंह से मुलाकात की। जंप रोप टीम में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। टीम विश्व कप में खेलने जाएगी।
यह जानकारी देते हुए जंप रोप संघ के महासचिव अखिलेश दुबे ने बताया कि मेरठ में विश्व कप की तैयारी में जुटे टीम के खिलाडिय़ों ने सतपाल सिंह से मुलाकात की। उनको खिलाडिय़ों के प्रदर्शन के बारे में बताया गया। भारतीय टीम में कई खिलाड़ी स्कूलों के है। भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ी राजदीप सिंह हरगोत्रा, पूजा हरगोत्रा के साथ श्वेता कुर्रे शामिल हैं। इन खिलाडिय़ों को पद्मश्री सतपाल सिंह से मिलना अच्छा लगा। इन्होंने कहा कि उनको उम्मीद नहीं थी कि ऐसे महान खिलाड़ी से उनको मिलने का मौका मिलेगा। इन खिलाडिय़ों ने बताया कि सतपाल सिंह ने खिलाडिय़ों से अपने देश के लिए पदक जीतने के लिए मेहनत करने के लिए कहा।

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

बहुत बढिया, खिलाडियों को शुभकामनाएं!

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में