बुधवार, 21 जुलाई 2010

मुख्यमंत्री की ताजपोशी होगी

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ में चल रहे विवाद का पटाक्षेप करने के लिए प्रदेश की खेल बिरादरी ने एका दिखाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी करने का फैसला किया है। संघ की २२ जुलाई को रायपुर में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री को न सिर्फ अध्यक्ष बनाया जाएगा बल्कि उनको ही नई कार्यकारिणी बनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। पुरानी कार्यकारिणी से इस्तीफा लिए जाने के कारण अब अध्यक्ष डॉ. अनिल वर्मा और सचिव बशीर अहमद खान की विदाई तय मानी जा रही है।
छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ में पिछले कुछ माह से चल रहे विवाद का अंत यहां पर २२ जुलाई को ग्रांट इंटरनेशनल में संघ की होने वाली सामान्य सभा में हो जाएगा। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाने के लिए खेल संघों में एका हो गया है। सभी संघों के अध्यक्ष और सचिव एक मत से मुख्यमंत्री डॉ. रमन ङ्क्षसह को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखेंगे। मुख्यमंत्री को अध्यक्ष बनाने के लिए सबसे पहले पुरानी कार्यकारिणी से इस्तीफा लिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री को अध्यक्ष बनाकर नई कार्यकारिणी के गठन का जिम्मा उनको दिया जाएगा। अब यह तय है कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ से अध्यक्ष डॉ. अनिल वर्मा के साथ सचिव बशीर अहमद खान की विदाई हो जाएगी।
इधर ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरूचरण सिंह होरा ने बताया कि संघ के अध्यक्ष डॉ. अनिल वर्मा और सचिव बशीर अहमद खान के मध्य चल रहे विवाद के चलते छत्तीसगढ़ की मेजबानी में होने वाले ३७वें राष्ट्रीय खेलों के साथ १२ अगस्त को होने वाले बैटन रिले पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा भी खराब हो रही है। उन्होंने बताया कि इन्हीं सब बातों को देखते हुए वे चाहते हैं कि अब डॉ. वर्मा और श्री खान आपसी विवाद को भूलकर राज्य के खेल जगत के हित में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को अध्यक्ष बनाने की पहल करें। उन्होंने बताया कि इस बार विधिवत २२ जुलाई को संघ की सामान्य सभा की एक बैठक का आयोजन ग्रांड इंटरनेशनल रायपुर में सुबह ११ बजे किया गया है। इस बैठक में सभी खेल संघों की तरफ से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया जाएगा। श्री होरा ने डॉ. वर्मा से आग्रह किया है कि वे खुद ही बैठक में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव दें जिससे खेल जगत में एक अच्छा संदेश जाए। श्री होरा ने बताया कि डॉ. वर्मा सहित सभी को बैठक की सूचना दी जा चुकी है, इसी के साथ छत्तीसगढ़ फम्र्स रजिस्टार सोसायटी को भी बैठक की सूचना दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में