शुक्रवार, 23 जुलाई 2010

मुख्यमंत्री खेलों के भी मुखिया

प्रदेश के खेल संघों की सर्वोच्च संस्था छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की कमान अब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को सौंप दी गई है। इसी के साथ नई कार्यकारिणी के गठन का जिम्मा भी उनको दिया गया है। पुरानी कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ. अनिल वर्मा और महासचिव बशीर अहमद खान सहित पूरी कार्यकारिणी का इस्तीफा मुख्यमंत्री को उनके निवास स्थान में सौंपा गया।
छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ में लंबे समय से चल रहे विवाद पर आज उस समय विराम लग गया जब यहां पर ग्रांट इंटरनेशनल में संघ की बैठक मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव के साथ वर्तमान अध्यक्ष डॉ. अनिल वर्मा ने इस्तीफा देकर सभी से इस्तीफा देने कहा। इसके बाद पूरी कार्यकारिणी ने अपना इस्तीफा अध्यक्ष को सौंपा दिया। इसके बाद कार्यकारिणी के सभी पदााधिकारियों के साथ सभी खेल संघों के पदाधिकारी मुख्यमंत्री निवास गए जहां पर डॉ. रमन सिंह से मुलाकात करके उनको फैसले की जानकारी दी। मुख्यमंत्री को बताया गया कि पूरी कार्यकारिणी ने इस्तीफा दे दिया है और आपको अध्यक्ष चुनने के साथ नई कार्यकारिणी बनाने का जिम्मा भी दिया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी समय से मुझसे गुरूचरण सिंह होरा के साथ बशीर अहमद खान ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनने के लिए कह रहे थे, लेकिन संघ के अध्यक्ष डॉ. अनिल वर्मा थे, जिनसे मेरे पारिवारिक संबंध हैं ऐसे में मुङो संकोच हो रहा था, लेकिन अब खुद डॉ. वर्मा ने भी इनके साथ यह प्रस्ताव रखा है तो इसे मैं स्वीकार करता हूं और प्रदेश के खेलों के हित में मैं अध्यक्ष का दायित्व मंजूर करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खेल बिरादरी के किसी भी संघ का कोई भी पदाधिकारी मुङासे खेलों के हित में आधी रात को भी मिलने आ सकता है। उन्होंने कहा कि हम सबको दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राज्य में खेलों के विकास के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक संघ को हम एक परिवार की तरह चलाएंगे।
इसके पहले डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि अब खेलों की कमान प्रदेश के मुखिया के हाथों में आ गई है तो राज्य में खेलों का विकास तेजी से होगा। बशीर अहमद खान ने मुख्यमंत्री का आभार माना कि उन्होंने ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया। मुख्यमंत्री ने सभी खेल संघों के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में