शुक्रवार, 1 अक्तूबर 2010

फिरोज अंसारी भी कामनवेल्थ में तकनीकी अधिकारी

हॉकी छत्तीसगढ़ संघ के सचिव और हॉकी इंडिया के कार्यकारिणी सदस्य राजनांदगांव के फिरोज अंसारी को भी कामनवेल्थ में तकनीकी अधिकारी बनाया गया है। इसके पहले विश्व हॉकी फेडरेशन की द्वारा छत्तीसगढ़ की नीता डुमरे को तकनीकी अधिकारी बनाया जा चुका है। अब छत्तीसगढ़ के दो लोग कामनवेल्थ में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह जानकारी देते हुए हॉकी छत्तीसगढ़ के सचिव फिरोज अंसारी ने बताया कि उनको दिल्ली में ३ अक्टूबर से होने वाले कामनवेल्थ के लिए कामनवेल्थ आयोजन समिति ने तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया है। वे यहां से एक अक्टूबर को नियमित विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसके पूर्व यहां पर कल ही पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय निर्णायक नीता डुमरे ने जानकारी दी थी कि उनके विश्व हॉकी फेडरेशन ने महिला हॉकी के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्ति किया है। छत्तीसगढ़ से हॉकी में इन दो खिलाडिय़ों के साथ एथलेटिक्स में राज्य के १५ लोगों को अंपायर, और तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जा चुकी है। एथलेटिक्स के तकनीकी अधिकारी दिल्ली रवाना हो चुके हैं। वहां उनका अभी प्रशिक्षण चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में