गुरुवार, 7 अक्तूबर 2010

रायपुर का दबदबा

राज्य स्कूली जंप रोप में रायपुर के खिलाडिय़ों ने जोरदार दबदबा कायम रखते हुए ६ स्वर्ण पदक जीते। राजनांदगांव में चल रही स्पर्धा में अंडर १४ में प्रवीण कुकरेजा एवं शीबा सोलोमन ने स्वर्ण पदक जीता। डबल अंडर विनय और शिल्पी तिवारी ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर १९ वर्ग के ३० सेकेंड स्पीड में राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रवीण शर्मा ने जोरदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पर कब्जा किया। बालिका वर्ग में सुप्रिया साहू ने भी स्वर्ण उड़ाया। डबल अंडर में रघुनाथ एन और अंजली साहू ने स्वर्ण जीता। तीन मिनट में सनप्रीत सिंह ने रजत पदक जीता। रायपुर ने ६ स्वर्ण पदकों के साथ एक रजत पदक जीता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में