शुक्रवार, 22 अक्तूबर 2010

शेरा क्लब अब हॉकी क्रिकेट भी करवाएगा

राजधानी के ३५ साल पुराने शेरा क्लब ने अब फुटबॉल के साथ हॉकी और क्रिकेट के आयोजन करवाने का भी मन बनाया है। इसी के साथ क्लब ने अपना सदस्यता अभियान भी प्रारंभ किया है। क्लब ने २०० सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इन सदस्यों से किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए क्लब के संस्थापक मुश्ताक अली प्रधान ने बताया कि क्लब का यूं तो हॉकी से पुराना नाता है। क्लब ने हॉकी और फुटबॉल से ही शुरुआत की थी, लेकिन बाद में हॉकी के आयोजन से किनारा कर लिया था। राज्य में हॉकी के गिरते स्तर को ऊंचा उठाने के लिए क्लब ने हॉकी का भी आयोजन फिर से करने का फैसला किया है। इसी के साथ क्लब ने क्रिकेट के भी आयोजन का मन बनाया है।
श्री प्रधान ने बताया कि इस समय क्लब में फुटबॉल के ४५ स्थाई और ४० अस्थाई सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि अब हॉकी और क्रिकेट के लिए २५-२५ सदस्य बनाने के साथ कुल २०० नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी सदस्य ऐसे होंगे जिनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। ये सदस्य खेल प्रेमी, समाजसेवी, पत्रकार, राजनेता, उद्योगपति, डॉक्टर, वकील,कॉलेजों के प्रोफेसर, स्कूलों के प्राचार्य, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होंगे।
श्री प्रधान ने बताया कि इस समय क्लब फुटबॉल का एक स्कूल चल रहा है जिसमें नियमित रूप से ४५ खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। अब हॉकी और क्रिकेट के खिलाडिय़ों के लिए भी प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। यह प्रशिक्षण भी पूरी तरह से नि:शुल्क होगा। उन्होंने बताया कि क्लब पहली बार राज्य स्तर पर टेनिस बॉल क्रिकेट की एक फ्लड लाइट स्पर्धा का आयोजन दिसंबर के अंतिम सप्ताह में करेगा। यह स्पर्धा नए साल में जनवरी तक चलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में