बुधवार, 6 अक्तूबर 2010

पायका में पुरस्कारों की होगी बारिश

पायका में जिला स्तर पर होने वाली ६ खेलों की स्पर्धाओं में पुरस्कारों की बारिश होने वाली है। इसमें जहां नकद इनाम हैं, वहीं हर खेल के लिए पुरस्कार रखे गए हैं।
रायपुर जिले की स्पर्धाओं के लिए पहले चरण के मुकाबले छुरा में ९ और १० अक्टूबर को होने हैं। इसके लिए जिले का खेल विभाग तैयारी में जुटा है। वहां होने वाले छह खेलों कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, तीरंदाजी, सायक्लिंग और कुश्ती के लिए अलग-अलग पुरस्कारों की व्यवस्था खेल विभाग ने की है। इन पुरस्कारों के बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे ने बताया कि विजेता टीमों और खिलाडिय़ों के लिए करीब ४० हजार के पुरस्कार लिए गए हैं। इसी के साथ जिला स्तर पर दस खेलों में ओवरआल चैंपियन बनने वाले विकासखंड के लिए नकद ४० हजार रुपए, दूसरे स्थान पर रहने वाले के लिए २० हजार रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाले विकासखंड के लिए ८ हजार का नकद इनाम रखा गया है। उन्होंने बताया कि छुरा में मैदान बनाने का काम चल रहा है। इसी के साथ वहां पर खिलाडिय़ों के रहने की व्यवस्था को भी ठीक किया जा रहा है। दस खेलों की स्पर्धा का दूसरा चरण रायपुर में होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में