रविवार, 3 अक्तूबर 2010

रमन-लता कामनवेल्थ के उद्घाटन में रहेंगे

कामनवेल्थ के उद्घाटन में शामिल होने प्रदेश के मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह यहां से रविवार को दिल्ली रवाना होंगे। खेलमंत्री लता उसेंडी दिल्ली के लिए रवाना हो गई। कामनवेल्थ के उद्घाटन के लिए भारतीय ओलंपिक संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को ओलंपिक संघ के अध्यक्ष होने के नाते आमंत्रित किया है। इधर केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया है, ऐसे में मुख्यमंत्री के नाते भी डॉ. रमन सिंह को अलग से आमंत्रण मिला है। मुख्यमंत्री उद्घाटन समारोह में शामिल होने रविवार को रवाना होंगे। खेलमंत्री लता उसेंडी को भी भारतीय ओलंपिक संघ ने आमंत्रित किया है। वह शनिवार की शाम को रवाना हो गर्इं। एक समय ऐसे लग रहा था कि संभवत: खेलमंत्री का जाना रद्द हो जाएगा, क्योंकि सुरक्षा कारणों से उनकी कार के लिए पास ही नहीं बन पा रहा था। खेलमंत्री ने बताया कि बड़ी मुश्किल से कार का चेचिस नंबर और अन्य जानकारी देने के बाद पास की व्यवस्था हो सकी है। मुख्यमंत्री और खेलमंत्री के साथ मुख्यमंत्री के ओसीएडी और प्रदेश लॉन टेनिस संघ के अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया, लॉन टेनिस संघ के सचिव और प्रदेश ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरुचरण सिंह होरा, सचिव बशीर अहमद खान, खेल संचालक जीपी सिंह भी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में