गुरुवार, 21 अक्तूबर 2010

वालीबॉल टीम का ट्रायल २३ को

राष्ट्रीय सब जूनियर वालीबॉल में खेलने जाने वाली प्रदेश की टीम का चयन करने के लिए २३ अक्टूबर को राजधानी में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया है। इस ट्रायल में राज्य के सभी जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश वालीबॉल संघ के सचिव मो. अकरम खान ने बताया कि ३३वीं राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियनशिप का आयोजन १५ से २१ अक्टूबर तक विरूर कर्नाटक में किया गया है। राष्ट्रीय स्पर्धा की तिथि अचानक आने की वजह से अब राज्य स्पर्धा का आयोजन करना संभव नहीं है। ऐसे में राजधानी में २३ अक्टूबर को सुबह ९ बजे पुलिस लाइन के वालीबॉल मैदान में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया है। इस ट्रायल में राज्य के वे खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं जिनका जन्म एक जनवरी १९९५ या इसके बाद हुआ है। खिलाडिय़ों को जन्म प्रमाणपत्र के लिए स्कूल की अंक सूची या फिर नगर निगम से जारी जन्म प्रमाणपत्र की प्रति लानी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में