गुरुवार, 7 अक्तूबर 2010

राष्ट्रीय महिला खेलों की छत्तीसगढ़ को मेजबानी

छत्तीसगढ़ को एक बार फिर से राष्ट्रीय महिला खेलों की मेजबानी मिली है। इसका एक चरण राजनांदगांव में नवंबर के अंतिम सप्ताह में होगा। इस चरण में बास्केटबॉल, तैराकी और जिम्नास्टिक के मुकाबले होंगे।
यह जानकारी देते हुए खेल संचालक जीपी सिंह ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण यानी साई से खेल विभाग ने पायका और राष्ट्रीय महिला खेलों में से किसी एक के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मांगी थी। साई ने राष्ट्रीय महिला खेलों के एक चरण की मेजबानी दी है और इसका आयोजन नवंबर के अंतिम सप्ताह में करवाने के लिए कहा है। खेल संचालक ने बताया कि यह आयोजन राजनांदगांव में करवाया जाएगा। उन्होंने पूछने पर बताया कि राजनांदगांव में इन तीनों खेलों का आयोजन आसानी से हो जाएगा। वहां पर बास्केटबॉल के अच्छे कोर्ट होने के साथ युगांतर स्कूल में तैराकी के लिए स्वीमिंग पूल है। जहां तक जिम्नास्टिक का सवाल है तो इसके लिए फ्लोर का इंतजाम कर लिया जाएगा।
यह तीसरा अवसर है जब छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय महिला खेलों की मेजबानी मिली है। सबसे पहले २००३ में मेजबानी मिली थी तो इसका आयोजन जगदलपुर में किया गया था। वहां का आयोजन यादगार था और देश भर के खिलाडिय़ों ने वहां के आयोजन को सराहा था। सिके बाद रायपुर में २००७ में एक आयोजन किया गया। अब तीसरा आयोजन राजनांदगांव में किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में