बुधवार, 27 अक्तूबर 2010

सप्रे स्कूल में मैदान देने की शर्त पर छोड़ेंगे मैदान

राजधानी के छह दशक से ज्यादा पुराने मलेरिया वालीबॉल मैदान को बचाने के लिए सोमवार को खिलाड़ी एकजुट हुए। खिलाडिय़ों के साथ निगम के नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी की पहल पर निगम के अपर आयुक्त ने मलेरिया मैदान में सड़क निर्माण का काम बंद करवा दिया है और इस संदर्भ में निगमायुक्त से खिलाडिय़ों और खेल संघ की बात करवाने का आश्वासन दिया है। खिलाडिय़ों का कहना है कि अगर निगम सप्रे स्कूल में मैदान दे देता है हम यह मैदान खुशी-खुशी छोड़ देंगे, नहीं तो हम आंदोलन करेंगे।
मलेरिया मैदान में सोमवार को अंतर कॉलेज वालीबॉल स्पर्धा का आयोजन था। सुबह जब खिलाडिय़ों के साथ सिटी स्पोट्र्स क्लब के साथ प्रदेश वालीबॉल संघ के पदाधिकारी मैदान गए तो देखा कि मैदान से निगम ने सड़क निकालने के लिए खुदाई प्रारंभ कर दी है। ऐसे में सिटी स्पोट्र्स के अध्यक्ष और निगम के नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी की पहल पर अपर आयुक्त तारण प्रसाद सिंहा मैदान में आए और उन्होंने खेल संघ के पदाधिकारियों के साथ खिलाडिय़ों की बात सुनी। उन्होंने इस बारे में निगम आयुक्त ओपी चौधरी से बात करने का आश्वासन देने के साथ खिलाडिय़ों की मांग पर निगम के इंजीनियर राजेश शर्मा को फिलहाल निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा। अपर आयुक्त को खिलाडिय़ों और वालीबॉल संघ का प्रतिनिधि मंडल सप्रे स्कूल ले गया और वहां पर एक स्थान दिखाकर मांग की कि अगर निगम यहां पर दो मैदान बनाकर दे देता है तो मलेरिया का मैदान हम छोडऩे के लिए तैयार हैं। अपर आयुक्त को मलेरिया मैदान के बारे में बताया गया कि पूर्व महापौर सुनील सोनी के साथ लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, खेलमंत्री लता उसेंडी, सांसद रमेश बैस के साथ महापौर किरणमयी नायक ने खिलाडिय़ों को आश्वासन दिया है कि यह मैदान खराब नहीं होने देंगे। इसके बाद भी निगम मैदान को खराब करके वहां से सड़क निकालने का काम कर रहा है। खिलाडिय़ों ने साफ कहा कि अगर मैदान के बीच से सड़क निकालने से निगम पीछे नहीं हटेगा तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में