सोमवार, 18 अक्तूबर 2010

प्रदेश की कैरम टीम अकोला रवाना

राष्ट्रीय सब जूनियर कैरम में खेलने प्रदेश की टीम रविवार को अकोला के लिए रवाना हुई।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश संघ के विजय कुमार ने बताया कि अकोला में १८ से २३ अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्पर्धा का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में जाने से पहले प्रदेश की बालक और बालिका टीम का प्रशिक्षण शिविर एमजीएम स्कूल में लगाया गया था। रवि सोनी से २१ दिनों का प्रशिक्ष्रण लेने के बाद टीम यहां से रवाना हुई है।
टीम इस प्रकार है- बालक वर्ग-मंयक तम्बोली, जेसल शाह, रितिक सेठ, आर्यन सिंह, शुभम शर्मा, पूरब सिंह राजेश मुरैना, शुभम सिंह। बालिका वर्ग परणिता, सुरूचि गुप्ता, पुरविता, पूजा गुप्ता, तामिया एजाज रजा, मोना उपाध्यय, मृदुल चन्द्राकर, ममता सहू। टीम मैनेजर गणेश सिंह ठाकुर, रेखा सिंह, कोच रवि सोनी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में