बुधवार, 6 अक्तूबर 2010

जिलों से सूची आने पर तय होंगे खेल

छत्तीसगढ़ ओलंपिक के लिए किन खेलों का चयन किया जाएगा, यह जिलों से खेलों की सूची आने के बाद तय होगा। राज्य के सभी जिलों को १० अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से सूची देने के लिए कहा गया है।
यह जानकारी देते हुए खेल संचालक जीपी सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक की तैयारी चल रही है और जिलों को उनके जिलों में प्रचलित खेलों की सूची भेजने कहा गया है। जिलों में कम से कम चार टीमें बनेगी ऐसे टीम खेल और व्यक्तिगत खेलों में ८ खिलाड़ी होंगे, वहीं खेल शामिल किए जाएंगे। श्री सिंह ने पूछने पर बताया कि अंडर १९ का सारा आयोजन स्कूली शिक्षा विभाग के जिम्मे है। १९ साल से ऊपर की स्पर्धाओं का आयोजन हमारा विभाग करेगा। इसके लिए १८ जिलों को चार जोन में बांटा गया है। पहले जोन में राजनांदगांव, बस्तर, रायगढ़, दंतेवाड़ा, दूसरे में दुर्ग, कवर्दा, कांकेर, बीजापुर, तीसरे जोन में बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर चांपा, सरगुजा और कोरिया, चौथे जोन में रायपुर, महासमुन्द धमतरी, जशपुर और नारायणपुर को रखा गया है। राज्य स्पर्धा पर इन्हीं चार जोन की टीमों के साथ रविवि की टीम और एनआईटी की टीम को प्रवेश दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में