शनिवार, 2 अक्तूबर 2010

छुरा में होंगे पायका के ६ खेल

जिला पायका में होने वाले दस में से छह खेलों का आयोजन छुरा में होगा। इसकी तैयारियों जोरों पर चल रही है। वहां पर एक बैठक में आवास व्यवस्था के साथ बाकी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा करके सबको अंतिम रूप देने के लिए जिम्मेदारियों सौंपी गई है। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे ने बताया कि छुरा में कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, तीरंदाजी, कुश्ती और सायक्लिंग के मुकाबले होंगे। इन खेलों में सभी १५ विकासखंडों के खिलाड़ी शामिल होंगे। यहां पर १२ सौ से ज्यादा खिलाडिय़ों और सौ अधिकारियों के आने की संभावना है। बालक खिलाडिय़ों के लिए आवास व्यवस्था नवीन कॉलेज मे और बालिका खिलाडिय़ों के रहने की व्यवस्था हास्टल, सामुदायिक भवन के साथ स्कूलों में की गई है। आवास व्यवस्था के प्रभारी बीईओ के साथ उन स्कूलों के प्राचार्यों को भी जिम्मा दिया गया है जहां पर खिलाडिय़ों को रूकना है। मैदान बनाने की जिम्मेदारी पीएस ठाकुर के साथ आयोजन का प्रभारी रेवेन्द्र दीक्षित को बनाया गया है। श्री डेकाटे ने बताया कि स्पर्धा का उद्घाटन ९ अक्टूबर को सुबह १० बजे महासमुन्द के सांसद चंदुलाल साहू करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिंद्रानवागढ़ के विधायक डमरूधर पुजारी करेंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि खेल संचालक जीपी सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल समद, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र साहू, छन्नूलाल सिंहा, श्वेता शर्मा, लीलाधर ठाकुर, राजेश साहू उपस्थित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में