बुधवार, 20 अक्तूबर 2010

राज्य तीरंदाजी आज

राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी में खेलने जाने वाली प्रदेश की टीम का चयन करने के लिए राज्य तीरंदाजी स्पर्धा का आयोजन राजधानी में २० अक्टूबर को किया गया है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश संघ के सचिव कैलाश मुरारका ने बताया कि राष्ट्रीय स्पर्धा होशगाबाद में २६ से ३१ अक्टूबर तक होने वाली है। इसी स्पर्धा में खेलने जाने वाली प्रदेश की टीम का चयन यहां पर होगा। यहां होने वाले मुकाबले इंडियन राउंड के होंगे। स्पर्धा का उद्घाटन स्पोट्र्स काम्पलेक्स में १०.३० बजे सांसद रमेश बैस करेंगे। एक दिन की इस स्पर्धा का समापन शाम को ४.३० बजे होगा। समापन समारोह की मुख्यअतिथि खेलमंत्री लता उसेंडीं होंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में