शनिवार, 2 अक्तूबर 2010

गुरुचरण नोडल अधिकारी

कामनवेल्थ में जाने वाले प्रदेश के खेल संघों के पदाधिकारियों के वहां पर खेलों को देखने की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी प्रदेश लॉन टेनिस संघ के सचिव और छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरुचरण सिंह होरा को दी गई है। उनको शासन की तरफ से इसके लिए दो लाख की राशि उपलब्ध करवाई गई है।
कामनवेल्थ का दिल्ली में ३ अक्टूबर से आगाज हो रहा है। इसमें प्रदेश के खेल संघों के पदाधिकारियों को भेजने के लिए प्रदेश ओलंपिक संघ ने एक प्रस्ताव बनाकर खेल विभाग को दिया था और इसके लिए पांच लाख की राशि मांगी थी। खेल विभाग ने पांच लाख तो नहीं लेकिन दो लाख की राशि मंजूर की है और यह राशि लॉन टेनिस संघ के सचिव और प्रदेश ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरुचरण सिंह होरा के नाम से जारी करते हुए उनको खेल संघों के पदाधिकारियों की दिल्ली में खेलों को देखने की व्यवस्था करने कहा है।
वैसे तो कामनवेल्थ में शामिल १७ खेलों में से ज्यादातर खेलों के राष्ट्रीय फेडरेशन ने प्रदेश के अध्यक्ष और सचिवों के लिए पास भेजे हैं। लेकिन जिन खेल संघों के पदाधिकारियों को पास नहीं मिले हैं, उनके लिए प्रदेश सरकार ने यह व्यवस्था की है कि अगर वे वहां जाकर अपने खेलों को देखना चाहते हैं कि इसके लिए उनको वहां पर खेल विभाग की तरफ से पैसे देकर अधिकृत किए गए गुरुचरण सिंह होरा से संपर्क करना पड़ेगा। एक जानकारी के अनुसार ८ खेल संघों के पदाधिकारियों को पास नहीं मिले हैं जिनके लिए वहां पर खेलों को देखने की व्यवस्था करने का जिम्मा श्री होरा पर रहेगा।
ओलंपिक संघ का दल भी जाएगा
कामनवेल्थ में प्रदेश ओलंपिक संघ के एक अध्ययन दल को भी भारतीय ओलंपिक संघ ने आमंत्रित किया है। इस दल में प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ खेलमंत्री लता उसेंडी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनिल वर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी विक्रम सिंह सिसोदिया, खेल संचालक जीपी सिंह, उपाध्यक्ष गुरुचरण सिंह होरा, सचिव बशीर अहमद खान और जूडो संघ के अध्यक्ष सुभाष राव, बलदेव सिंह भाटिया का नाम शामिल हैं।

1 टिप्पणी:

ASHOK BAJAJ ने कहा…

बेहद सुन्दर पोस्ट बधाई .

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में