शनिवार, 3 अक्तूबर 2009

देश के कई बाइकर्स रायपुर पहुंचे

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में होने वाली राष्ट्रीय सुपर क्रास में शामिल होने के लिए टीवीएस टीम के कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाडिय़ों के साथ और कई खिलाड़ी रायपुर पहुंच गए हैं। इनकी विदेशी बाइक भी यहां आ गई है। अब शनिवार को दोपहर १।३० बजे अभ्यास सत्र होगा। मुकाबलों के लिए मैदान को तैयार करने की कवायद चल रही है। बारिश के कारण मैदान बनाने में आज बहुत ज्यादा खलल पड़ा है।

साइंस कॉलेज के मैदान में शनिवार को दोपहर को भी ठीक वैसा ही नजारा रहेगा जैसा नजारा रविवार की सुबह देखने को मिलेगा। फर्क सिर्फ यह होगा कि रविवार को मुख्य मुकाबला होगा और शनिवार को अभ्यास सत्र होगा। इस अभ्यास सत्र में विदेशी बाइक वर्ग के कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय बाइकर अपने जलवे दिखाने का काम करेंगे। कल दोपहर से पहले मैदान को तैयार करने की कवायद में प्रदेश मोटर स्पोट्र्स संघ के पदाधिकारी लगे हुए हैं। शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण मैदान बनाने का काम बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है। वैसे तो अब तक मैदान में करीब २० बम्स बनाने की योजना थी, पर अब तक ९ ही न पाए हैं। बाकी बम्स को बनाने का काम शनिवार को किया जाएगा।

संघ के महासचिव उज्जवल दीपक के साथ विष्णु श्रीवास्तव ने बताया कि स्पर्धा में शामिल होने के लिए दो दर्जन से ज्यादा प्रतियोगी आ गए हैं। ये अपने साथ अपनी विदेशी बाइक भी लेकर आए हैं। इन बाइक को शनिवार की सुबह से यहां पर बनाने का काम किया जाएगा फिर दोपहर को १.३० बजे अभ्यास सत्र का उद्घाटन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल करेंगे। विदेशी वर्ग में ९०० मीटर के मैदान में १० लैप यानी बाइकरोंं को १० चक्कर लगाने होंगे। इसके अलावा दूसरे वर्गों में कमोवेश कम लैप होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में