गुरुवार, 15 अक्तूबर 2009

कराते टीम जयपुर जाएगी

राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में खेलने जाने वाली प्रदेश की टीम यहां पर सोमवार को घोषित कर दी गई। यह टीम जयपुर में २१ से २४ अक्टूबर तक होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेलने जाएगी।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कराते संघ के अजय साहू ने बताया कि प्रदेश की टीम में २० खिलाड़ी और अधिकारी शामिल हैं। टीम इस प्रकार है- आयुष उपाध्याय, लक्की मरकाम, विनोद उपाध्याय, हर्षा साहू, भाविका साहू, अनीस मनिहार, विजय निषाद, संजय वर्मा, चेयन यादव, अब्दुल नफीज, नीरज शुक्ला, राजू धीवर, नेमधारी सोनवाली, सत्यम देवांगन, भास्कर दुर्गा, जितेन्द्र हियाल, अह्दुल खालिक। टीम के कोच अजय साहू हैं। प्रदेश की टीम यहां से १९ अक्टूबर को रवाना होगी। वहां पर रेफरी क्लीनिक भी होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में