शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2009

पदकवीरों का स्वागत


कामनवेल्थ भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतने वाले रूस्तम सारंग के साथ रजत पदक जीतने वाले उनके छोटे भाई अजय दीप सारंग का आज यहां पहुंचने पर रेलवे स्टेशन में खेल विभाग के साथ खेल संघों के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने स्टेशन में खिलाडिय़ों के साथ कई स्कूली बच्चे भी गए थे।


आज रायपुर के रेलवे स्टेशन में जैसे ही आजाद हिन्द एक्सप्रेस आई तो वहां पर बैंड-बाजे बचने लगे। लोगों को लगा कि शायद कोई नेता या मंत्री आया होगा, लेकिन बाद में लोग को जब मालूम हुआ कि देश के लिए भारोत्तोलन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी आए हैं और उनके स्वागत में बैंड-बाजे बज रहे हैं तो लोगों को सुखद आश्चर्य हुआ। जैसे ही ये खिलाड़ी ट्रेन से उतरे इनको फूल-मालाओं ेसे लाद दिया गया। इन खिलाडिय़ों को एक खुली जीप में बिठाकर एक रैली निकाली गई जो इन खिलाडिय़ों के घर तक गई। स्टेशन के साथ रास्ते में खूब आतिशबाजी की गई।
रूस्तम और अजय का स्वागत करने खेल विभाग की तरफ से उपसंचालक ओपी शर्मा के साथ सुशील वर्मा, राजधानी के वरिष्ठ खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे, वालीबॉल संघ के मो। अकरम खान, कराते संघ के अजय साहू के साथ कई खेल संघों के पदाधिकारी गए थे।


पहली बार हुए ऐसे स्वागत से सारंग बंधुओं के साथ उनके पिता और कोच बुधराम सांरग भी बहुत खुश हुए। इन्होंने एक स्वर में कहा कि उनको ऐसे स्वागत की कल्पना नहीं थी। इनके पहले भी ये खिलाड़ी पदक जीतकर आते रहे हैं, पर कभी इनका इस तरह से स्वागत नहीं किया गया था। इनके स्वागत के लिए प्रदेश भारोत्तोलन संघ ने खेल संचालक जीपी सिंह से आग्रह किया था। इसी आग्रह पर खिलाडिय़ों के स्वागत का जिम्मा उप संचालक ओपी शर्मा को दिया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में