शनिवार, 24 अक्तूबर 2009

कुश्ती-जूडो खिलाडिय़ों का टोटा

क्षेत्रीय शालेय कुश्ती और जूडो में बहुत कम खिलाड़ी खेलने के लिए आए। कहीं से जूडो के खिलाड़ी नहीं आए तो कहीं से कुश्ती के खिलाड़ी नहीं आए। मुकाबलों में रायपुर के ही खिलाड़ी नजर आए।

राज्य शालेय कुश्ती और जूडो के लिए रायपुर जोन की अंडर १४, १७ और अंडर १९ टीमें बनाने के लिए क्षेत्रीय स्पर्धा का आयोजन बालाजी स्कूल में किया गया था। इस स्पर्धा में मेजबान रायपुर के साथ बलौदाबाजार, महासमुन्द और धमतरी शिक्षा जिले के खिलाडिय़ों को शामिल होना था। कुश्ती में जहां धमतरी के ही खिलाड़ी आए और जूडो के नहीं आए, वहीं बलौदाबाजार से जूडो के ही खिलाड़ी ज्यादा आए। महासमुन्द से महज १२ खिलाडिय़ों को भेज दिया गया। कहीं से भी पूरी टीम नहीं आई। बस रायपुर के ही सबसे ज्यादा खिलाड़ी आए। किसी तरह से इन खिलाडिय़ों के बीच मुकाबले करवाए गए और महज कुछ हीं घंटों में चैंपियनशिप समाप्त कर टीम बना दी गई है।

परिणाम इस प्रकार रहे- कुश्ती १९ साल ४० किलो शंकर लाल, धमेन्द्र।
४५ किलो मंयक नायडु, संजय मानिकपुरी, ५० किलो सूरज वर्मा आशीष शाह, ५५ किलो रहुल विश्कर्मा, संजीव दुबे। १७ साल- ४० किलो अजय तिवारी, तानु राम। ४५ किलो जावेद और ईश्वर।

जूडो- १९ साल के ४२ किलो के फाइनल में उत्तम साहू ने जितेन्द्र को, ४६ किलो में नंद किशोर ने रौैशन यादव और ६० किलो में जितेन्द्र कुमार ने आकाश राजपूत को हराया। अंडर १७ साल के ४२ किलो में महेन्द्र ने लुमेश को देवांनेद ने बाबी ठाकुर को हराया। अंडर १४ साल के ३० किलो में योगेश साहू, रवि वाघ। ३५ किलो में सोनू कंडरा और कमन शुभम का चयन किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में