शनिवार, 15 मई 2010

स्टेडियम देखने असम गए खेल संचालक

प्रदेश के खेल संचालक जीपी सिंह असम में हुए राष्ट्रीय खेलों के लिए उपयोग में लाए गए स्टेडियमों को देखने के लिए गुवाहाटी गए हैं।
छत्तीसगढ़ की मेजबानी में ३७वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन यहां २०१३-१४ में होना है। इसके लिए प्रदेश के खेल विभाग से अभी से तैयारी प्रारभ कर दी है। प्रदेश ओलंपिक संघ के साथ खेल विभाग के बुलावे पर यहां पिछले माह असम के पूर्व खेल सचिव प्रदीप हजारिका आए थे।
उन्होंने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेलों के लिए कई सुङााव दिए हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया था कि कैसे असम ने भी काफी कम समय में वहां पर स्टेडियम तैयार करने का काम किया था। उन्हीं स्टेडियमों को देखने के लिए खेल संचालक जीपी सिंह गए हैं ताकि यहां पर राष्ट्रीय खेलों के लिए बनने वाले स्टेडियमों को उसी तर्ज पर बनाया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में