शनिवार, 29 मई 2010

छत्तीसगढ़ ३७ स्वर्ण के साथ बना ओवरआल चैंपियन

राष्ट्रीय जूनियर म्यूथाई चैंपियनशिप में एक बार फिर से छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने जलवा दिखाते हुए ३७ स्वर्ण पदकों के साथ ओवरआल चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। बेंगलुरु में हुई स्पर्धा के बारे में प्रदेश संघ के अनीस मेमन ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बालक और बालिकाओं ने सबसे ज्यादा ३७ स्वर्ण के साथ १३ रजत और ९ कांस्य पदक जीते। स्पर्धा में मिजोरम को दूसरा स्थान मिला। उसके खाते में १० स्वर्ण, २ रजत और दो कांस्य पदक आए। तीसरा स्थान पाने वाले असम को ३ स्वर्ण, ८ रजत और दो कांस्य पदक मिले। छत्तीसगढ़ की टीम ३० मई को रायपुर लौटेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में