शुक्रवार, 28 मई 2010

जंप रोप खिलाडिय़ों को मदद

विश्व कप में खेलने जाने के लिए भटक रहे जंप रोप के तीन खिलाडिय़ों को श्याम नगर गुरुद्वारा कमेटी ने आज ५१ हजार की मदद की।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश जंप रोप संघ के अखिलेश दुबे ने बताया कि राज्य के तीन खिलाडिय़ों राजदीप सिंह हरगोत्रा, पूजा हरगोत्रा और श्वेता कुर्रे का चयन भारतीय टीम में हुआ है। खिलाडिय़ों को इंग्लैंड खेलने जाने के लिए चार लाख २० हजार की जरूरत है। ऐसे में खिलाडिय़ों ने सभी से मदद की अपील की है, ताकि विश्व कप में खेलकर वे राज्य का नाम कर सके। खिलाडिय़ों की मदद के लिए कई लोग सामने आए हैं, फिर भी खिलाडिय़ों के लिए पूरी राशि जमा नहीं हो पाई है। जंप रोप संघ ने इसके लिए कर्ज भी लिया है। आज खिलाडिय़ों को विधायक कुलदीप जुनेजा की पहल पर श्याम नगर गुरुद्वारा कमेटी ने५१ हजार रुपए की मदद की। खिलाडिय़ों को चेक वितरण के कार्यक्रम में खिलाडिय़ों ने जंप रोप का भी प्रर्दशन किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में