एशियन मास्टर एथलेटिक्स में खेलने जाने वाली भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ के दो खिलाडिय़ों मो. रफीक और पवन धनगर का चयन हुआ है। यह जानकारी देते हुए लखवंत सिंह ने बताया कि स्पर्धा ६ से १२ दिसंबर को क्वालालम्पुर में होगी। इसमें रफीक ७५ साल से ज्यादा के वर्ग में १००, २०० और ४०० मीटर दौड़ में भाग लेंगे। रफीक ने ६८ पदक जीते हैं। वे देश में शीर्ष पर हैं। पवन धनगर का चयन ४५ साल से ज्यादा उम्र के लिए १०, ००० मीटर दौड़ के लिए किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें