मंगलवार, 18 मई 2010

राष्ट्रीय खेलों पर आज दिल्ली में होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ की मेजबानी में २०१३-१४ में होने वाले ३७वें राष्ट्रीय खेलों पर भारतीय ओलंपिक संघ की कल दिल्ली में होने वाली बैठक में चर्चा होगी। प्रदेश के खेल विभाग ने ओलंपिक संघ को जानकारी तो भेज दी है, पर जानकारी की एक प्रति लेकर यहां से कल सुबह प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. अनिल वर्मा रवाना होंगे।
भारतीय ओलंपिक संघ की कल दिल्ली में होने वाली बैठक में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ में होने वाले ३७वें राष्ट्रीय खेलों पर चर्चा होगी। इसके लिए ओलंपिक संघ ने प्रदेश के खेल विभाग से जो जानकारी मांगी थी, वह जानकारी उसको भेज दी गई है। प्रदेश संघ के अध्यक्ष डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि प्रदेश के खेल विभाग ने मैदानों की जानकारी के साथ यहां बनाए जाने वाले स्टेडियमों, खेलों के आयोजनों की सारी जानकारी ओलंपिक संघ को मेल से भेज दी है। उन्होंने बताया कि जानकारी की एक प्रति उनको दी गई है जिसे लेकर वे कल सुबह विमान से दिल्ली जाएंगे। बैठक में खेल संचालक जीपी सिंह को भी जाना था, पर वे बाहर गए हैं ऐसे में उनका जाना संभव नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में