शुक्रवार, 21 मई 2010

छत्तीसगढ़ में साई के सेंटरों को जल्द प्रारंभ करने की मांग

प्रदेश के नेहरू युवा केन्द्र के अधिकारियों की बैठक लेने के लिए केन्द्रीय खेल सचिव एके उपाध्यय यहां शुक्रवार का आएंगे। वे शाम को यहां आने के बाद अगले दिन शनिवार को बैठक लेंगे। इनके सामने खेल विभाग के सचिव और संचालक छत्तीसगढ़ में साई के सेंटरों को जल्द प्रारंभ करने की मांग रखेंगे।
यह जानकारी देते हुए खेल संचालक जीपी सिंह ने बताया कि खेल सचिव के रायपुर आने की जानकारी होने पर उनके विभाग ने खेल सचिव के सामने अपने साई सेंटरों को जल्द खोलने की मांग रखने की योजना बनाई है। उन्होंने बताया कि खेल सचिव से मिलने के लिए उनके साथ प्रदेश के खेल सचिव सुब्रत साहू जाएंगे। केन्द्रीय खेल सचिव के सामने राजधानी के साई सेंटर के साथ राजनांदगांव के ४० करोड़ की लागत से बनने वाले साई सेंटर को जल्द प्रारंभ करने की मांग रखी जाएगी।
खेल सचिव यहां पर कल शाम को आएंगे। वे कल रात यहां विश्राम करने के बाद शनिवार की सुबह नेहरू युवा केन्द्र के अधिकारियों की बैठक लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में