शनिवार, 22 मई 2010

एनवाईके में खेल गतिविधियां तेज करने की कवायद

प्रदेश के नेहरू युवा केन्द्र में खेलों की गतिविधियों को तेज करने के लिए केन्द्रीय खेल सचिव एके उपाध्याय राजधानी में कल सुबह ११ बजे एनआईके के अधिकारियों के साथ कई विभागों के सचिवों की बैठक लेंगे।
देश के सभी एनआईके को मजबूत करने की पहल केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने की है। इसी पहल के तहत करीब दो माह पहले छत्तीसगढ़ के प्रवास पर केन्द्रीय खेल राज्य मंत्री प्रतीक प्र्रकाश बापू पाटिल आए थे। अब उनके जाने के बाद यहां पर आज केन्द्रीय खेल सचिव एके उपाध्याय का आगमन हुआ है। उनके साथ संयुक्त सचिव एवं एनआईके के महानिदेशक श्री शैलेन्द्र भी आए हैं। यहां आज रात पहुंचने के बाद अब ये अधिकारी कल यहां पर नए विश्राम गृह में सुबह को ११ बजे एक बैठक लेंगे।
इस बैठक के बारे में प्रदेश एनआईके के अधिकारिेयोंं ने बताया कि इस बैठक का मकसद एनआईके में खेल गतिविधियों को दूसरे विभागों के साथ मिलकर तेज करना है। इसी के साथ एनआईके को मजबूत बनाना है।
कल होने वाली बैठक में एनआईके के संचालक अनिल कौशिक. उपसंचालक उपेन्द्र ठाकुर के साथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव सुब्रत साहू, संचालक जीपी सिंह के अलावा शिक्षा, श्रम, स्वास्थ्य, एवं कृषि विभाग के सचिल एवं संचालक भी शामिल होंगे। इन सभी से केन्द्रीय खेल सचिव चर्चा करेंगे कि किस तरह से एनआईके में खेल गतिविधियों के साथ अन्य कार्यों को तेज करने का काम उनके विभागों के साथ मिलकर किया जा सकता है। बैठक के बाद खेल सचिव के सामने अपने छत्तीसगढ़ में साई सेंटरों को जल्द खोलने की मांग रखी जाएगी। इन सेंटरों में रायपुर और राजनांदगांव के सेंटर प्रमुख हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में