शुक्रवार, 22 मई 2009

संतोष ट्रॉफी के लिए प्रदेश की टीम तय

राष्ट्रीय संतोष ट्रॉफी में खेलने जाने वाली प्रदेश टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की घोषणा से पहले जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड, रायगढ़ ने अपने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्वों के अंतर्गत जिंदल स्पोट्र्स प्रमोशन बोर्ड के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर फुटबॉल टीम के लिए एक गहन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जो पखवाड़े भर चला। प्रशिक्षक विक्रम दस्तिदार (एनआईएस) के मार्गदर्शन में खिलाडिय़ों ने अपने खेल की तकनीक और खेल प्रदर्शन में निखार लाया। प्रशिक्षक ने उन्हें खेल की बारीकियों और खेल अनुशासन पर गहन जानकारी दी।



रायगढ़ में हुए प्रशिक्षण में शामिल हुए २९ खिलाडिय़ों में से २० खिलाडिय़ों का चयन किया गया। यह सभी खिलाड़ी छत्तीसगढ़ टीम के सदस्य होंगे और यह टीम संतोष ट्रॉफी फुटबाल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का नेतृत्व करेगी। उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता २४ मई से कोयंबतूर (चेन्नई) में आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर के सभी राज्यों की टीमें हिस्सा लेती हैं। यह परंपरा थी कि जिस जिले में जिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था वहीं पर ही खिलाडिय़ों का चयन किया जाता था। यह पहली बार है कि जब किसी दूसरे स्थान पर कैम्प लगाकर प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। खिलाड़ियों का चयन एक निर्णायक मंडल करता है। टीम इस प्रकार हैं: कृष्णा कलसिया (रायगढ़), गुरप्रित सिंह (बिलासपुर), सुनील बारले (कोरिया), श्रीकांत नायडू , प्रभात तिवारी , कुमार कान्त, लोचन सिंह, जितेंद्र हेम्बुम, प्रबल चक्रवर्ती मोहम्मद आबिद खान, कुलवंत सिंह (सभी दुर्ग), दिपांशु मजूमदार (बिलासपुर), जी सी हंसदा, सेन्थिल कुमार, रामचंद मुरमू (सभी रायपुर), दीपक राजा (बिलासपुर), आजाद, अहमद अली,वसीम राजा (कोरिया), डी. शेखर, आशीष रिचडर्सन (दंतेवाड़ा), विक्रम दस्तियार-कोच अरविंद लाल (मैनेजर) होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में